रायपुर। संपत्ति के विवाद में रायपुर में पूर्व मंत्री की बहू और पोती की बेरहमी से हत्या करने वाला फरार आरोपी इंजीनियर अजय राय को यूपी के अयोध्या जिले से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

बता दें राजधानी रायपुर में खम्हरडीह थाना क्षेत्र के सतनाम पारा इलाके में आलीशान मकान के अंदर मां और बेटी की लाश मिलने के बाद हंडकंप मचा गया था। इस मामले पर खम्हरडीह थाना की पुलिस ने मौके से एक डॉक्टर आनंद और एक दूसरा कांट्रेक्टर दीपक को गिरफ्तार कर लिया था।

जबकि आरोपियों को घर के बाहर ताला लगाकर फरार होने वाला इंजीनियर अजय राय मौके से कार लेकर फरार हो गया था, तब से लेकर अब तक पुलिस उसे दर्जनों स्थानों पर ढूंढती रही। आखिरकार साइबर पुलिस की टीम ने उत्तरप्रदेश के अयोध्या जिले से आरोपी को गिरफ्तार कर आज राजधानी ले आई है।

वही इंजीनियर अजय राय के द्वारा हत्या में प्रयुक्त जेस्ट कार जिसे वह फरार होने के पहले ही बिलासपुर रेलवे स्टेशन के पास खड़ी कर रेल मार्ग से अयोध्या भाग गया था पुलिस ने जेस्ट कार को भी बरामद कर लिया है।

See also  Kalinga University Organized Award Ceremony for the Students Showcasing Best Business Plan

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।