सिम्स के टेक्नीशियन को थप्पड़ मारने पर कांग्रेस नेता पंकज सिंह के खिलाफ एफआईआर, गैर जमानती अपराध में दर्ज किया मुकदमा

टीआरपी डेस्क। कांग्रेस नेता पंकज सिंह ने जांच में देरी होने पर रेडियोलाजी विभाग के कर्मचारी की पिटाई कर दी। इसके विरोध में रेडियोलॉजी विभाग के कर्मचारियों ने काम बंद कर दिया। पीड़ित कर्मचारी ने इसकी जानकारी सिम्स के अधिकारियों को दी। साथ ही मामले की शिकायत कोतवाली थाने में भी की।

शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस ने कांग्रेस नेता के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की रात मसानगंज निवासी मरीज को सिम्स में भर्ती कराया गया था। देर रात मेडिसीन विभाग के डॉक्टर ने जांच के बाद एमआइआर कराने की सलाह दी।

परीजन मरीज को लेकर मेडिसीन विभाग पहुंचे। वहां टेक्नीशियन तुलांचद टांडे ड्यूटी पर थे। उन्होंने मरीज के स्वजन को मशीन चालू होने तक इंतजार करने के लिए कहा। बाद में तकनीकि गड़बड़ी होने की जानकारी देकर टेक्नीशियन ने थोड़ा समय लगने की बात कही। इसी बीच मरीज के स्वजन फोन कर इसकी जानकारी कांग्रेस नेता पंकज सिंह को दे दी।

See also  मौत मांगने वाले भाजपा नेता विशंभर यादव से भूपेश बघेल ने फोन पर की बात, कहा- आइए रायपुर, हम कराएंगे इलाज

इस पर पंकज सिंह देर रात सिम्स पहुंचे। उसने रेडियोलॉजी विभाग के टेक्नीशियन से विवाद किया। साथ ही उसने कर्मचारी को गलियारे में ले जाकर हाथपाई की।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।