नया भारत
चीन को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार है नया भारत

टीआरपी डेस्क। 70 साल में पहली बार भारत ने चीन को लेकर रुख बदला है। अब तक चीन की आक्रामकता के खिलाफ अपनी बचाव वाली मुद्रा को ही ढाल बनाकर चलने वाला भारत अब उससे नजरें मिलाकर खड़ा है। यह बदला हुआ नया भारत किसी भी परिस्थिति में पलटवार के लिए सैन्य विकल्पों पर विचार कर रहा है। हाल में चीन से लगी सीमा पर 50,000 अतिरिक्त सैनिकों की तैनाती की गई है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कुल तैनात सैनिकों की संख्या दो लाख हो गई है, जो पिछले साल के मुकाबले 40 फीसद ज्यादा है। हाल में तिब्बत में चीन की ओर से अपने मौजूदा एयर फील्ड को मजबूत करने की कोशिशों को देखते हुए भारत की तैयारी और भी मायने रखती है।


यह भी पढ़ें: 1 जुलाई से शुरू होने वाली चारधाम यात्रा पर लगी रोक, HC के अगले आदेश तक यात्राएं हुई स्थगित

सीमा पर बदलती तस्वीर

-पाकिस्तान से लगी पश्चिमी सीमा पर जिम्मेदारी संभालने वाली मथुरा की 1-स्ट्राइक कॉर्प्स को चीन सीमा पर तैनात किया गया।

See also  महाराष्ट्र के रायगढ़ में तट पर मिले 8 शव, गुजरात में भी 2 और लाश, बार्ज P-305 पीड़ितों के शव होने का संदेह

-हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड से लगे और कम विवादित माने जाने वाले सेंट्रल सेक्टर पर भी कम से एक डिवीजन तैनात है। एक डिवीजन में कम से कम 10,000 सैनिक होते हैं।


यह भी पढ़ें: कोविड कार्ड में दो-दो मुख्यमंत्री : स्वास्थ्य मंत्री का पदनाम भी मुख्यमंत्री छपवाने वाले BMO की जांजगीर कलेक्टर ने की छुट्टी

-पानागढ़ की माउंटेन स्ट्राइक कॉर्प्स को सीमा के ईस्टर्न सेक्टर पर तैनात किया गया है।

-ब्रह्मास्त्र कॉर्प्स कही जाने वाले सत्रहवीं माउंटेन स्ट्राइक कॉर्प्स को ईस्टर्न सेक्टर पर तैनाती के साथ-साथ जरूरत पड़ने पर पलटवार करने की जिम्मेदारी दी गई है।

हर मोर्चे पर तैनात रहेंगे जवान

नई तैनाती से पाकिस्तान की सीमा पर तैनात रहने वाले जवानों की तादाद कम होगी, लेकिन ऐसे जवानों की तादाद बढ़ेगी, जो जरूरत के मुताबिक, उत्तर से पश्चिम तक की सीमा पर पहुंच सकेंगे।


यह भी पढ़ें: 1 जुलाई से 7 दिनों के लिए कोयला खदान बंद करने की तैयारी में भूविस्थापित, एसईसीएल प्रबंधन ने बुलाया वार्ता के लिए

See also  आत्मनिर्भर भारत- 1 जून से CAPF की कैंटीन में मिलेगा स्वदेशी सामान

माउंटेन स्ट्राइक कॉर्प्स को मिलेगी मजबूती

पहाड़ों पर हमले में सक्षम माउंटेन स्ट्राइक कॉर्प्स को करीब एक दशक पहले सरकार की ओर से मंजूरी मिल गई थी, लेकिन अब तक इसमें केवल एक ही डिवीजन थी। अब सरकार इसे मजबूती देने के लिए हरसंभव कदम उठा रही है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।