नई दिल्ली। राज्यसभा चुनाव 2020 की तारीख का ऐलान हो गया। छत्तीसगढ़ समेत 17 राज्यों की 55 सीटों के लिए 26 मार्च को चुनाव होगा। जिन राज्यों में चुनाव होने है उनमें- छत्तीसगढ़ की 2 सीट, महाराष्ट्र की सर्वाधिक 7 सीट, तमिलनाडू की 6 सीट, पश्चिम बंगाल और बिहार में 5 सीटों के साथ ओडिशा, आंध्र प्रदेश और गुजरात की 4-4 सीट शामिल है।

2 अप्रैल को महाराष्ट्र ओड़िशा, तमिलनाडू और पश्चिम बंगाल की राज्य सभा सीटे खाली होगी, वहीं 9 अप्रैल को 11 और 12 अप्रैल को मेघालय की सीटें खाली होगा। राज्यसभा चुनाव के लिए 6 मार्च को अधिसूचना जारी होगी, 13 मार्च तक नामांकन भरे जायेंगे, वहीं 16 मार्च को नामों की स्क्रूटनी, जबकि 18 अप्रैल तक नाम वापस लिये जा सकेंगे. 26 मार्च को मतदान और उसी दिन शाम में मतगणना होगी।

बता दें कि छत्तीसगढ़ में जिन दो सीटों के लिए चुनाव होने है। उसमें एक सीट पर कांग्रेस का कब्जा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा सदस्य हैं। वहीं दूसरी सीट पर भाजपा का कब्जा है। जशपुर राजपरिवार के राजा रणविजय सिंह जूदेव सदस्य हैं। विधानसभा में कांग्रेस की संख्या अधिक होने के चलते है भाजपा के कब्जे वाली सीट कांग्रेस के खाते में चली जाएगी। इस लिहाजा जिन दो सीटों पर चुनाव होने उन दोनों सीटों पर कांग्रेस का ही कब्जा हो जाएगा।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।