बिलासपुर। लिव इन रिलेशनशिप और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले एक रेलवे कर्मचारी (Railway staff) पर शिक्षिका ने गंभीर आरोप लगाया है। शिक्षिका की शिकायत पर तारबहार थाने में रेलवे कर्मचारी (Railway staff) के खिलाफ दुष्मकर्म का मामला दर्ज किया गया है।

पीड़ित युवती ने आरोप लगाया है कि शादी का झांसा देकर रेलवे कर्मी (Railway staff) पहले तो उसके साथ लिव इन रिलेशन में रहने लगा और जब शादी की बात आई तो वह मुकर गया। यही नहीं रेलवे कर्मचारी (Railway staff) ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के दौरान एमएमएस भी बनाया है, जिसे वह बार-बार वायरल करने की धमकी दे रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार युवती बंगाल की रहने वाली है और फ़िलहाल वह एक साल से बिलासपुर में रह रही है। बिलासपुर में वो एक प्राइवेट स्कूल में टीचर का जॉब करती हैं। इस दौरान टीचर की मुलाकात रेलकर्मी (Railway staff) अमित सिन्हा से हुई। पहले दोनों की दोस्ती हुई और बाद में ये मुलाकात प्यार में बदल गया। फिर दोनों साथ-साथ लिव इन रिलेशन में रहने लगे।

See also  दुनिया के सबसे बुजुर्ग शख्स चिटेट्सु वातानाबे ने बताया था लंबी उम्र का राज, 112 साल में निधन

अमित रेलवे के कमर्शियल डिपार्टमेंट में पदस्थ है। अमित ने युवती के साथ शादी का वादा कर कई बार शारीरिक संबंध भी बनाये। जब टीचर ने बार बार अमित से शादी की बात कही तो,वह अपने वादे से मुकरने लगा। जिसके बाद स्कूल टीचर ने एसपी प्रशांत अग्रवाल (SP Prashant Agrarwal) से मिलकर इस पूरे प्रकरण की शिकायत की। एसपी के निर्देश पर आरोपी प्रेमी के खिलाफ तारबहार थाने में 376, 506 के तहत मामला दर्ज किया गया ।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।