धान
धान

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पिछले एक-दो दिनों से प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हो रही बारिश से उपार्जन केन्द्रों में रखे धान को भीगने से बचाने के लिए समुचित इंतजाम करने के निर्देश सभी जिला कलेक्टरों को दिए हैं।


मुख्यमंत्री ने कहा है कि धान को व्यवस्थित तरीके से तालपत्री से ढक कर रखा जाए और उपार्जन केन्द्रों में पानी निकासी के लिए समुचित ड्रेनेज की व्यवस्था रहे ताकि निचले हिस्से का धान खराब न होने पाए। मुख्यमंत्री ने खाद्य विभाग के अधिकारियों को उपार्जन केन्दों से धान की कस्टम मिलिंग में तेजी लाने के निर्देश भी दिए है।

बता दें कि धान को सुरक्षित रखने के लिए इस वर्ष अभियान चलाकर धान उपार्जन केन्द्रों में 8 हजार चबूतरों का निर्माण कराया गया है। मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों को यह भी निर्देश दिए हैं कि बेमौसम बारिश से यदि कहीं कोई क्षति होती है तो उसका शीघ्र आंकलन कर प्रभावितों को राजस्व पुस्तक परिपत्र के प्रावधानों के तहत आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाए।

See also  CM साय के घर पहुंचीं बहनें, बंधवाई कलाई पर राखी, फिर लखपति दीदी से ड्रोन दीदी तक गिनाईं योजनाएं

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।