यरूशलम। भारत के साथ हुए महत्वपूर्ण रक्ष सौदे के गोपनीय दस्तावेज अचानक खो गए। इजराइल के राष्टÑीय सुरक्षा सलाहकार के नेतृत्व वाले प्रतिनिधि मंडल के पास ये दस्तावेज थे। भला हो उस रेस्तरांकर्मी का जिसने ईमानदारी दिखाई और कागजात लौटा दिए।
बुधवार को एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। सलाहकार मेर बेन शब्बात, इस साल जनवरी में राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के कई सदस्यों के साथ भारत गए थे और वहां उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा भारतीय समकक्ष अजित डोभाल से मुलाकात हुई थी।

क्या-क्या था इस डील वाली फाइल में:

स्थानीय दैनिक हारेत्ज के अनुसार शब्बात ने इस बैठक में दोनों देशों के बीच विभिन्न हथियार सौदों को लेकर चर्चा की थी। इजराइल अपने सैन्य उपक्रम द्वारा विकसित कई उन्नत साजो सामान भारत को बेचना चाहता है। इनमें टोही विमान, मानवरहित विमान, टैंक-भेदी प्रक्षेपास्त्र, तोप और रेडार प्रणालियां शामिल हैं। शब्बात के सहयोगी ने इस यात्रा से पहले भारत के साथ संभावित रक्षा सौदे से संबंधित कई दस्तावेजों का प्रिंट लिया था।

See also  Eid Mubarak - जम्मू कश्मीर में सुरक्षा और विश्वास के बीच मन रही ईद, देखें तस्वीरें

कैसे छूटी फाइल:

ये कागज गोपनीय श्रेणी में रखे गए थे। यह प्रतिनिधिमंडल विमान में चढ़ने से पहले एक रेस्तरां में खाना खाने गया और उक्त सहयोगी से वे कागज वहीं छूट गए। प्रतिनिधिमंडल के वहां से जाने के बाद एक रेस्तरांकर्मी को वे कागजात मिले और उसने एक मित्र को फोन किया जिसकी मां भारत में इजराइली दूतावास में काम करती थीं। रेस्तरांकर्मी का मित्र विमान से भारत पहुंचा और अपनी मां को वे दस्तावेज सौंप दिए। फिर उन्हें दूतावास के सुरक्षा अधिकारी को सौंप दिया गया।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए
हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। 
एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।