रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर से राज्य के दौरे पर आएंगे। उनके आने के ठीक पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 20 सवाल पेल दिए। शुक्रवार को राजीवगांधी भवन में हुई पत्रकारवार्ता में उन्होंने ये सारे सवाल उठाए। सीएम ने पीएम मोदी से ये सारे सवाल एक खुले खत के माध्यम से दागे हैं। हालांकि उनके सवालों की लिस्ट में कुछ भी नया नहीं है। अंबानी को फायदा पहुंचाने में आपको क्या मिला? इसके अलावा नोटबंदी और जीएसटी को लेकर भी प्रधानमंत्री को जमकर घेरने की कवायद की । लोकसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आते जा रहे हैं बयानों की तल्खियां लगातार तेज होती जा रही हैं।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए
हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। 
एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

See also  Happy Birth Anniversary Atal Bihari Vajpayee: अटल की कविताएं अटल है