मुंबई। क्रिकेट विश्व कप (Cricket World Cup) के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से मिली हार के बाद भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) में चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। अब यह विवाद सोशल मीडिया तक पहुंच गया है। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli ) और वनडे व टी-20 टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के बीच आपसी मतभेद उस समय खुलकर सामने आया है। जब रोहित ने सोशल साइट इंस्टाग्राम से विराट की पत्नी और बॉलीवुड अदाकारा अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) को अनफॉलो कर दिया।

32 वर्षीय रोहित (Rohit Sharma), विराट (Virat Kohli ) को भी कुछ समय से इंस्टाग्राम पर फॉलो नहीं करते हैं लेकिन मजेदार बात यह है कि विराट अभी भी रोहित को इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फॉलो करते हैं। हालांकि रोहित की पत्नी रितिका सजदेह भारतीय कप्तान को फॉलो नहीं करती हैं। वहीं इस्टाग्राम पर अनुष्का भी ना तो रोहित को और ना ही उनकी पत्नी रितिका को फॉलो करती हैं।

See also  RCB vs GT IPL 2026 Final LIVE: RCB ने जीता टॉस, खिताबी मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करेगी गुजरात टाइटंस

अनुष्का का पलटवार

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) द्वारा अनफॉलो किए जाने के बाद अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट डाला जिसने आग में घी डालने का काम किया। अनुष्का ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी साझा की जिसमें उन्होंने उपकप्तान रोहित को निशाना बनाया है। अनुष्का ने अपनी स्टोरी में लिखा है कि एक बुद्धिमान इंसान ने एक बार भी कुछ नहीं कहा। सच कभी झूठ के दिखावे में नहीं पड़ता है।

 

सीओए का इन्कार

भारतीय कप्तान और उपकप्तान के बीच दरार की खबरों को प्रशासकों की समिति (सीओए) के प्रमुख विनोद राय ने निराधार बताया है। विराट और रोहित के बीच विवाद को लेकर किए गए सवाल को बेबुनियाद बताते हुए विनोद राय ने कहा कि ये सभी कहानियां मीडिया द्वारा गढ़ी जा रही हैं। सीओए ने कहा कि जब तक दोनों में से कोई एक खिलाड़ी इस मुददे को लेकर सवाल नहीं उठाता तब तक इस पर कोई चर्चा नहीं की जाएगी।

See also  महिला टी-20 वर्ल्ड कपः बारिश के कारण सेमीफाइनल मैच रद्द, टीम इंडिया पहली बार फाइनल में, 8 मार्च को खिताबी मुकाबला

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें और Twitter पर Follow करें 
एक ही क्लिक में पढ़ें The Rural Press की सारी खबरें