रायपुर। 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं।

आज का पंचांग

दिन: सोमवार, श्रावण मास, शुक्ल पक्ष, द्वादशी का राशिफल।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

आज का राहुकाल: प्रात: 07:30 बजे से प्रात: 09:00 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: सोम प्रदोष

आज का राशिफल

मेष राशि

आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। सामाजिक सम्मान भी बढ़ सकता है। पारिवारिक संबंधों में सुधार के योग बन रहे हैं।

वृष राशि

पिता या धर्म गुरु का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। कुछ लोग आपसे अपना काम निकलवाने की कोशिश कर सकते हैं। सावधान रहें।

See also  Horoscope 29 October 2022 : इन राशि वालो का पराक्रम लाएगा रंग, रोजी-रोजगार में मिलेगी तरक्की, पढ़ें अपना राशिफल

मिथुन राशि

स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण करना होगा। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। अपनी सोच सकारात्मक रखें। विश्वसनीय व्यक्ति का सहयोग भी मिल सकता है।

कर्क राशि

जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। पारिवारिक सुख और शांति रहेगी। नौकरी में बदलाव का योग है। इनकम बढ़ सकती है। कोई पुरानी योजना अचानक याद आ सकती है।

सिंह राशि

विरोधी सक्रिय रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। व्यक्ति विशेष से तनाव मिल सकता है। ऑफिस के किसी काम से यात्रा के योग हैं। जो आपके लिए बहुत हद तक फायदेमंद हो सकती है. जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा. आज आपकी कोई इच्छा पूरी हो जाएगी.

कन्या राशि

संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। अधीनस्थ कर्मचारी, पड़ोसी आदि के कारण तनाव मिलेगा। नजदीकी संबंधों में अचानक उलटफेर होने के योग हैं। इससे आप थोड़े परेशान जरूर हो सकते हैं।

See also  Horoscope 18 February 2024 : आज इस राशि वालों को आय के कई स्रोतों से धन लाभ होगा, पढ़ें अपना राशिफल

तुला राशि

जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। कुछ नया और सकारात्मक काम करेंगे, तो आप अपने जीवन में अच्छा खासा सुधार कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि

जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। पैतृक संपत्ति के मामले में सफलता मिलेगी। उच्च अधिकारी से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। निवेश की योजना बन सकती है। अचानक सूझने वाली बात या अचानक मिलने वाला कोई व्यक्ति आपको फायदा दे जाएगा।

धनु राशि

जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बिजनेस और कामकाज से जुड़ी परेशानियां खत्म होंगी। फालतू भाग-दौड़ खत्म हो सकती है।

मकर राशि

भावुकता पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। संबंधों में निकटता आएगी। अचानक कहीं से धन लाभ भी हो सकता है। नौकरी में मनचाहे स्थानांतरण या पदोन्नति की संभावना बन रही है।

See also  शातिरों का कारनामाः स्टैच्यू ऑफ यूनिटी को बेचने के लिए ऑनलाइन विज्ञापन दिया, 30 हजार करोड़ रु. कीमत लगाई; अज्ञात के खिलाफ केस

कुंभ राशि

पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी, लेकिन आर्थिक तनाव मिलेगा। अज्ञात भय से ग्रसित रहेंगे। अधीनस्थ कर्मचारी से सहयोग लेने में सफल होंगे। पुरानी समस्याओं का समाधान मिल सकता है। मौसमी बीमारियां भी हो सकती हैं।

मीन राशि

जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। आज आप अपनी वाणी पर संयम रखें।
तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।