रायपुर। 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं।

आज का पंचांग

  • दिन: सोमवार, भाद्रपद मास, शुक्ल पक्ष, एकादशी का राशिफल।
  • आज का दिशाशूल: पूर्व।
  • आज का राहुकाल: प्रात: 07:30 बजे से प्रात: 09:00 बजे तक।
  • आज का पर्व एवं त्योहार: झूलनी एकादशी।
  • आज की भद्रा: पूर्वाह्न 11:33 बजे से रात्रि 12:31 बजे तक।
  • विशेष: शुक्र कन्या राशि में।

आज का राशिफल

मेष राशि

घर की महिला मुखिया का सहयोग मिलेगा। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

वृष राशि

आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। भागदौड़ रहेगी। देवदर्शन के भी योग हैं।

मिथुन राशि

किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। धन, पद और प्रतिष्ठा की दिशा में लाभ मिलेगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा।

See also  बड़ी खबर: पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, कई लोगों की मौत और कुछ गंभीर रूप से घायल

कर्क राशि

व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।

सिंह राशि

भागदौड़ रहेगी। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

कन्या राशि

संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा। पारिवारिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

तुला राशि

गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफल होंगे, लेकिन संतान के कारण चिंतित रहेंगे।

वृश्चिक राशि

उच्च अधिकारी से सहयोग लेने में सफल होंगे। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। व्यावसायिक क्षमताएं बढ़ेंगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

धनु राशि

आपकी राशि पर शनि की साढ़ेसाती कर्मक्षेत्र में बाधाएं उत्पन्न करेगी। अज्ञात भय से ग्रसित रहेंगे। शनि से जुड़े दान अवश्य करें। पिता या धर्म गुरु का सहयोग मिलेगा।

See also  जामिया हिंसा मामले में 10 गिरफ्तार, छात्र नहीं आपराधिक छवि के हैं आरोपी

मकर राशि

जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नए अनुबंध की दिशा में सफलता मिल सकती है, लेकिन कुछ पारिवारिक समस्या भी रहेगी।

कुंभ राशि

रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। विरोधी सक्रिय रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। पारिवारिक प्रयास सार्थक होगा।

मीन राशि

आर्थिक योजना फलीभूत होगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। खासतौर से वाहन चलाते हुए। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।