नई दिल्ली। सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने (GOLD) की कीमतों में गिरावट देखी गई है। एचडीएफसी सिक्युरिटीज (HDFC Securities) के अनुसार, सोने में 215 रुपये की गिरावट आई है। भाव में इस गिरावट के कारण राष्ट्रीय राजधानी में 10 ग्राम सोने (GOLD) की कीमत अब 38,676 रुपये हो गई है। सोने के भाव में यह गिरावट रुपये में मजबूती और क्रूड ऑयल की कीमतों में गिरावट देखे जाने के कारण आई है।

एचडीएफसी सिक्युरिटीज (HDFC Securities) के सीनियर विश्लेषक तपन पटेल के अनुसार, बुधवार को क्रूड ऑयल में गिरावट के कारण रुपये में मजबूती देखी गई है और रुपये में मजबूती से सोने (GOLD) की कीमतें कम हुई हैं। सोने के साथ ही चांदी (SILVER) की कीमतों में भी बुधवार को गिरावट दर्ज हुई है। चांदी में 770 रुपये की गिरावट आई है। भाव में इस कमी से राष्ट्रीय राजधानी में एक किलो चांदी की कीमत अब 47,690 रुपये हो गई है।

See also  'इंडिया' गठबंधन में दरार! बैठक में DMK और AAP गायब, कांग्रेस नेता बोले- BJP में विलय हो सकती है आप…

वैश्विक रुख की बात करें, तो न्यूयॉर्क में सोना बुधवार को गिरावट के साथ 1,500 डॉलर प्रति औंसत पर और चांदी भी गिरावट के साथ 17.81 डॉलर प्रति औंसत पर कारोबार कर रही थी। क्रूड ऑयल की कीमतों में गिरावट से निवेशकों का आकर्षण घटने और भारतीय शेयर बाजार में बजबूती से बुधवार को एक डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 35 पैसे की मजबूती के साथ 71.43 पर कारोबार कर रहा था। बता दें कि मंगलवार को सर्राफा बाजार में सोने का भाव 38,891 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीँ चांदी 48,460 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।