जीबी पंत अस्पताल नई दिल्ली के कार्डियोलॉजी प्रोफेसर डॉ. गंभीर सिंह के साथ डाक्टरों की टीम ने लौटाई दो मरीज की जान

रायपुर। जीबी पंत अस्पताल और मौलाना आज़ाद मेडिकल कॉलेज नई दिल्ली के कार्डियोलॉजी

के प्रोफेसर डॉ. गंभीर सिंह ने जवाहर लाल नेहरु मेडिकल कालेज एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल

के ADVANCED CARDIAC INSTITUTE RAIPUR का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने

2 रोगियों को जिन्हें 2 से अधिक वर्षों के लिए 100% पूर्ण रुकावट थी उनके कोरोनरी धमनियों के लिए

सफल एंजियोप्लास्टी और स्टेंट किया। बता दें कि प्रोफेसर डॉ. गंभीर सिंह को भारत में पहले एंजियोप्लास्टी

और स्टेंट के लिए जाना जाता है।

इस सफल आपरेशन के दौरान रायपुर शहर में उनके पूर्व छात्रों में डॉ. आशीष मल्होत्रा,

डॉ. जावेद अली खान, डॉ. सतीश सूर्यवंशी, डॉ. स्मित श्रीवास्तव, डॉ. कमलकांत आदिल

शामिल हुए। डॉक्टरों की टीम ने आपरेशन की बारीकियों को समझा जो मरीजों के जीवन

को बचाने उनके अनुभवों के लिए अहम साबित होंगे।

See also  आज से शुरू होगा पूरे प्रदेश में माटी पूजन महाअभियान की शुरुआत, होगी जैविक खेती की पुनर्स्थापना- भूपेश बघेल

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।