बीजापुर। पंचायत चुनाव में दूसरे चरण के तहत जारी मतदान के बीच एक दुःखद खबर आ रही है। जहां मतदान के दौरान एक 30 वर्षीय युवा मतदानकर्मी की मौत हो गई है। मामला बीजापुर जिले का है, मृतक युवा का नाम सुरेन्द्र पुनेम है। सुरेन्द्र वन विभाग का कर्मचारी था। सुरेन्द्र की ड्यूटी पुजारी कांकेर में मतदान क्रमांक 3 में लगी थी।

अब तक मिली जानकारी के अनुसार पंचायत चुनाव में लगी सुबह ड्यूटी के दौरान अचानक सुरेन्द्र का ब्लड प्रेशर हाई हो गया। इससे पहले कि उसे उपचार मिल पाता अचानक ही कर्मचारी की मौत हो गई। मौत के बाद सुरेन्द्र के शव को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आवापल्ली भेजा गया जहां शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

इस मामले में स्थानीय पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। वहीं स्थानीय प्रशासन के साथ निर्वाचन आयोग को घटना की पूरी जानकारी दे दी गई।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

See also  लॉकडाउन में बना गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स: चौंकिए मत ये रानीखेत का जैविक धनिया है जिसने पूरी दुनिया में धाक जमाई, जानें पूरी खबर

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।