थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने की तैयारी में बार एसोसिएशन

बिलासपुर। अब आतंकी संगठन इंडियन मुजाहिद्दीन के निशाने पर हाईकोर्ट है। इंडियन मुजाहिद्दीन ने बिलासपुर हाईकोर्ट के बार एसोसिएशन की ऑफिशियल वेबसाइट को हैक कर लिया था, लेकिन कुछ मिनटों के बाद वेबसाइट को दोबारा रिकवर कर लिया गया है। बार एसोसिएशन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने की तैयारी में है।

सूत्रों के मुताबिक मंगलवार शाम 7:30 से 8 बजे के आपपास आतंकी संगठन इंडियन मुजाहिद्दीन ने 15 मिनट के लिए वेबसाइट को हैक कर लिया था। हालांकि इन 15 मिनट में आतंकी संगठन ने क्या कुछ डाटा चुराया है, इसका पता नहीं चल सका है। बताया जा रहा है कि हैकिंग के बाद कुछ जरूरी चीजों में बदलाव तो नहीं किया गया है।

ऐसे में हो सकता है कि कुछ भी डाटा नहीं चुराया गया हो। इस मामले में बार एसोसिएशन अध्यक्ष सीके केशरवानी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की बात कही है।

See also  इस घोटाले में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, आईएएस पीसी गुप्ता समेत 20 अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।