इंदौर। कोरोना वायरस के कारण बढ़ते मौत के आंकड़ों को देखते हुए मध्य प्रदेश के इंदौर में एडवांस में कई कब्रों को खुदवाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि शवों को दफनाने के लिए लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। वहीं मर्च्यूरी में भी शवों को रखने के लिए जगह की कमी है। इसलिए, स्थानीय लोगों की मांग पर 10 कब्रों को खुदवाया गया है।

इंदौर के चंदन नगर में स्थित नूरानी कब्रिस्तान में पिछले 20 दिनों में लगभग 45 शवों को दफनाया गया है। वहीं कोरोना का हॉटस्पॉट बने इस शहर में संक्रमण को देखते हुए प्रशासन को आशंका है कि मृतकों की संख्या भी तेजी से बढ़ सकती है। ऐसी स्थिति में शवों को दफनाने के लिए कब्रों की कमी हो सकती है।

10 फीट गहरी खोदी जा रही कब्रें

मृतकों को दफनाने के लिए अधिकतर 6 फीट गहरी कब्रें खोदी जाती हैं। लेकिन, कोरोना वायरस के संक्रमण से मरे लोगों के लिए इसकी गहराई बढ़ाकर 10 फीट कर दी गई है। मानव श्रम द्वारा 10 फीट गहरी कब्रों को खोदने में हो रही असुविधा को देखते हुए तीन दिन पहले पोकलैंड मशीन की सहायता से 10 फीट गहरी 10 कब्रों को खुदवाया गया था।

See also  SIR Process : मतदाता सूची में अपना नाम रखना है बरकरार ? इन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत, जानें पंजीकरण की 3 श्रेणियां, प्रक्रिया और दस्तावेजों की लिस्ट…

तीन दिन में 13 शव दफनाए गए

मृतकों की संख्या बढ़ने के कारण गुरुवार से लेकर शनिवार तक कब्रिस्तान में 13 शवों को दफनाया गया है। जिसके बाद फिर आज पोकलैंड मशीन की सहायता से कब्रों की खुदाई की जाएगी। इसमें गुरुवार को 8, शुक्रवार को 3 और शनिवार को 2 शव दफनाए गए हैं।

24 घंटे में एक डॉक्टर समेत 7 की मौत

इंदौर में संक्रमितों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। पिछले 24 घंटों में केवल इंदौर में एक और डॉक्टर समेत 7 लोगों की जान जा चुकी है। जिसके बाद शहर में मौत का आंकड़ा अब 30 हो गया है। बता दें कि पूरे राज्य में कोरोना के संक्रमण के कारण मरने वालों की तादाद अब 40 हो गई है।

अधिकारियों ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 470 मामलों में से सबसे ज्यादा 249 मामले प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में आए हैं। भोपाल में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 21 मामले आए हैं।

See also  TRP Analysis: भाठागांव इनोवेशन सेंटर में एक सीट की फीस 4000 रुपए, जगह सरकारी लेकिन किराया प्राइवेट के बराबर

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।