मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) केस को लेकर शुरू हुई ड्रग्‍स मामले की जांच का दायरा हर दिन बढ़ता जा रहा है। इस मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने आज दीपिका पादुकोण की मैनेजर करिश्मा प्रकाश से कोलाबा स्थित गेस्ट हाउस में पूछताछ कर रही है, ड्रग्स कनेक्शन में आज सबसे बड़ी पेशी हुई है। सूत्रों के मुताबिक दीपिका और उनकी मैनेजर करिश्मा प्रकाश ने ड्रग्स चैट की बात कबूल की है।

वहीं श्रद्धा कपूर और सारा अली खान से भी नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो NCB के बल्लार्ड एस्टेट स्थित ऑफिस में सवाल-जवाब किए जा रहे हैं।


डेटा बैकअप के लिए दीपिका के 2 मोबाइल लिए गए

सूत्रों के मुताबिक दीपिका के पहुंचने पर NCB ने सबसे पहले उन्हें आरोपों के बारे में बताया। उसके डेटा बैकअप लेने के लिए दीपिका के 2 मोबाइल फोन ले लिए गए। उनसे कहा गया कि इस मामले में किसी संदिग्ध या आरोपी से बात नहीं करेंगी। उसके बाद एक अंडरटेकिंग पर साइन करवाए गए। उनसे कहा गया कि 3 फेज में पूछताछ की जाएगी, इसके लिए 3-4 राउंड हो सकते हैं।

See also  TMKOC : जेठालाल ही नहीं ये एक्टर्स भी लेते हैं मोटी फीस, जानिए हर एपिसोड के लिए किन्हें मिलते है कितने पैसे?

तीनों एक्ट्रेस से 5-5 पॉइंट पर सवाल

सूत्रों के मुताबिक दीपिका, सारा अली खान और श्रद्धा कपूर तीनों एक्ट्रेस से 5-5 पॉइंट पर सवाल किए जा सकते हैं। दीपिका से पहले अकेले में और फिर उनकी मैनेजर करिश्मा प्रकाश को सामने बैठाकर भी पूछताछ की जा सकती है। दूसरी तरफ सारा और श्रद्धा को NCB के बैलार्ड एस्टेट स्थित हेड ऑफिस में बुलाया गया है।

दीपिका से इन पॉइंट्स पर सवाल

  1. क्या आपने कभी ड्रग्स ली या खरीदी है? अगर हां, तो कहां से और कैसे?
  2. अपना मोबाइल नंबर कन्फर्म कीजिए। करिश्मा प्रकाश और जया साहा के साथ 2.17 की चैट आपकी है या नहीं?
  3. आप करिश्मा को कब से जानती हैं? आपकी उनसे मुलाकात कैसे हुई, डिटेल बताएं।
  4. क्या आपने उन्हें कभी ड्रग्स का इंतजाम करने को कहा था या आपने उन्हें कितनी बार ड्रग्स खरीदने के लिए कहा? आपने ड्रग्स अपने लिए खरीदी या किसी और के लिए?
  5. क्या करिश्मा को आपने पेमेंट किया था? अगर हां तो उसका जरिया क्या था? कोको रेस्टोरेंट में जो पार्टी हुई थी, क्या उसमें कोई ड्रग्स यूज हुई थी?
See also  ईडी के दफ्तर पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, पत्रकारों से कहा- ऐसा लगता है कि मैं देश छोड़कर भाग जाऊंगा !

करिश्मा और जया साहा से ड्रग्स को लेकर हुई थी दीपिका की बात

दीपिका पादुकोण वॉट्सऐप के एक ग्रुप चैट में दीपिका, उनकी मैनेजर करिश्मा और सुशांत की टैलेंट मैनेजर जया साहा के बीच 28 अक्टूबर 2017 को ड्रग्स को लेकर हुई बातचीत सामने आई है। दीपिका ने ‘हैश’ और ‘वीड’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल करते हुए करिश्मा से माल (ड्रग्स) की मांग की थी। सूत्रों के मुताबिक, इस ग्रुप की एडमिन भी दीपिका ही थीं।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi Newsके अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebookपर Like करें, Twitterपर Follow करें  और  Youtube  पर हमें subscribe करें।