ललितपुर। भारतीय रेलवे के इतिहास में पहली बार, तीन साल की बच्ची को किडनैपर से छुड़ाने के लिए एक्सप्रेस ट्रेन को नॉनस्टॉप दौड़ाया गया। खास बात यह रही कि ट्रेन को 260 किलोमीटर बाद के स्टेशन पर तब रोका गया, जब बच्ची को बचाने के लिए सुरक्षाबल पूरी तैयारी कर चुके थे। उधर, इस पूरे घटनाक्रम की केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने तारीफ की। उन्होंने कहा कि रेलवे में बढ़ाई जा रही निगरानी के सुखद परिणाम आ रहे हैं।

राप्ती सागर एक्सप्रेस ट्रेन में चढ़ते हुए दिखा युवक

मामला उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले का है। जिले के आजादपुरा निवासी आशा रैकवार ने रविवार शाम 6:30 रेलवे स्टेशन ललितपुर जीआरपी थाने में जाकर सूचना दी कि उनकी 3 वर्षीय बच्ची काव्या सुबह 11 बजे घर के बाहर खेल रही थी। तभी अचानक खेलते-खेलते लापता हो गई। इसके बाद वहां तैनात आरपीएफ ने स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी तो उसमें एक युवक काव्या को गोद में लिए हुए भोपाल की ओर जा रही राप्ती सागर एक्सप्रेस ट्रेन में चढ़ते हुए दिखा।

See also  100 बिलियन डॉलर क्लब में शामिल हुए Mukesh Ambani, जानिए इस साल कितनी ग्रोथ की प्रॉपर्टी ने

ललितपुर से भोपाल के बीच ट्रेन को नॉनस्टॉप दौड़ाया

इस पर मामले की जानकारी फौरन भोपाल स्टेशन के कंट्रोल रूम को दी गई। इस बीच ट्रेन को भोपाल से पहले कहीं न रोकने का अनुरोध किया, क्योंकि ट्रेन रुकती तो किडनैपर बच्ची को लेकर फरार हो सकता है। इस पर रेलवे ने ललितपुर से भोपाल के बीच ट्रेन को नॉनस्टॉप दौड़ाया। जैसे ही ट्रेन भोपाल स्टेशन पर रुकी तो सुरक्षा बलों ने किडनैपर को पकड़ लिया।

आरोपी से पूछताछ कर रही पुलिस

इधर मां आशा अपने परिजनों के साथ भोपाल पहुंच गई। भोपाल से फोन पर आशा रैकवार ने बताया कि वह अपने मायके ललितपुर में किराए से आजादपुरा में रह रही हैं। उनके पति ग्वालियर में काम करते हैं। जीआरपी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सरोज ने बताया कि बच्ची को को भोपाल में बरामद कर लिया है और युवक से पूछताछ जारी है।

यह भी पढ़ें : वैज्ञानिकों ने खोज निकाला कोरोना वायरस के शरीर में घुसने का चोर रास्ता

See also  Raipur canceled train list: रायपुर राजनांदगांव से गुजरने वाली 24 जोड़ी ट्रेनें रद्द, 2 से 14 दिसंबर तक चलेगा नॉन इंटरलॉकिंग वर्क

School Re-Opening : स्कूल खुलते ही कोरोना से कई बच्चे संक्रमित, राज्य सरकार ने आनन-फानन में स्कूलों को बंद करने का लिया फैसला

MBBS ऑल इंडिया कोटा सीट के लिए ऑनलाइन पंजीयन आज से शुरू, राज्य कोटा के शेड्यूल का करना होगा इंतजार

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।