धमतरी। छत्तीसगढ़ की धमतरी निवासी पूजा शर्मा (POOJA SHARMA) की गुरुग्राम में हुई हत्या मामले में गुरूग्राम पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी रोड रॉबरी और झपटमारी की वारदातों को अंजाम देते रहे हैं। इनके पास से एक स्विफ्ट कार भी बरामद की गई है।

गुरुग्राम पुलिस के अनुसार POOJA SHARMA की हत्या भी इन आरोपियों ने लूटपाट के इरादे से की है। वारदात की रात ये तीनों बदमाश बाइक पर लूटपाट के इरादे से सड़क पर घूम रहे थे। तीनों ने पूजा की कार को सुनसान रोड पर अकेले पाया और रुकने का इशारा किया, कार रुक तो गई लेकिन कार में सवार पूजा शर्मा और उसके दोस्त ने दरवाजा खोलने से मना कर दिया। बस इसी बात पर इन बदमाशों ने कार पर फायरिंग कर दी, जिसकी वजह से एक गोली पूजा शर्मा के लगी और पूजा शर्मा ने वारदात के अगले दिन अस्पताल में दम तोड़ दिया।

See also  धमतरी में रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक लागू हुआ नाइट कर्फ्यू, कोरोना संक्रमण बढ़ने पर कलेक्टर ने लिया फैसला

मेवात, दतिया और महेंद्रगढ़ के रहने वाले हैं आरोपी

इन तीनों ने हाल ही में गुरुग्राम के गांधीनगर इलाके में भी एक अन्य हत्याकांड को अंजाम दिया था, जो पुरानी रंजिश की वजह से दिया गया था। इन तीनों बदमाशों में से एक मेवात के नूह का रहने वाला है, दूसरा मध्यप्रदेश के दतिया जिले का और तीसरा हरियाणा के जिला महेंद्रगढ़ का निवासी है। तीनों एक साथ मिलकर वारदातों को अंजाम देते हैं।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।