टीआरपी डेस्क। राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर मिल रही है। शराब दुकान का सुपरवाइजर 20 लाख रुपये लेकर फरार हो गया है। यह पूरा मामला राजधानी रायपुर के न्यू राजेंद्र नगर क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक राजेंद्र नगर इलाके के अमलीडीह शराब भट्ठी में ये सुपरवाइजर काम करता था, जहां से वो अवैध शराब बिक्री के मिले 20 लाख रुपये को लेकर फरार हो गया है। फरार सुपरवाइजर का नाम विपुल है, जो हरियाणा के फरीदाबाद का रहने वाला है। पिछले दो दिनों से विपुल तिवारी का कोई पता नहीं चल पाया है। इस मामले में राजेंद्र नगर थाने में फरार युवक का मामला दर्ज किया गया है।

बताया जा रहा है कि जो पैसे चोरी हुए है वह पैसे नंबर दो के बताए जा रहे है। इन पैसों का कोई हिसाब नही होता था, यह पैसे आबकारी अधिकारी लेकर जाते थे। इस तरह सहायक जिला आबकारी अधिकारी अजय कुमार पांडेय द्वारा शराब के बड़े घोटाले का मामला सामने आया है।

See also  कका अभी जिंदा है‘ के बाद अब ’रिश्ते में तो हम बाप लगते हैं‘…

गुस्से में अधिकारी ने शराब दुकान के कर्मचारी को पीटा

नंबर-दो के शराब के पैसों को लेकर गायब होने की खबर के बाद आबकारी विभाग के अधिकारी बौखला गये हैं। गुस्से में सहायक आबकारी अधिकारी ने अमलीडीह शराब दुकान के कर्मचारियों को भी पीटा है। पिटाई में शराब दुकान के कई कर्मचारी बुरी तरह से जख्मी हो गये हैं। जख्मी हालत में शराब दुकान के कर्मचारी राजेंद्र नगर थाना पहुंचे हैं। जहां उन्होंने अपनी शिकायत दर्ज कराई है।

नंबर-2 शराब की बिक्री का था पैसा

ऐसी खबर है कि शराब दुकानों में आबकारी विभाग और शराब दुकानदार की मिलीभगत से नंबर-2 की शराब बेची जाती है। इस शराब के पैसों का हिसाब-किताब सरकारी फाइलों में दर्ज नहीं होता है। बिक्री का हिस्सा आबकारी विभाग के अधिकारियों व शराब दुकानदार में बंटता है। जो 20 लाख रुपये लेकर फरार होने की बात विपुल की सामने आ रही है, वो भी नंबर-2 की शराब का ही पैसा था, लिहाजा 20 लाख लेकर गायब होने की खबरों पर लीपापोती की जा रही है। क्योंकि अगर ये मामला उजागर हुआ तो फिर आने वाले दिनों में आबकारी विभाग के कई अधिकारी के उपर भी फांस पड़ सकती है।

See also  revenge for the slap : हत्या के मामले में तब्दील हुआ सड़क हादसा, सोची समझी साजिश के तहत की गई वारदात
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…