बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में साइबर क्राइम की रफ्तार थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। ऐसे ही खबर छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से मिल रही है। दरसल इस बार शहर के एक व्यवसायी ऑनलाइन ठगी के शिकार बन गए है।

व्यवसायी ने टायर कंपनी की फर्जी वेबसाइट के चक्कर में पड़कर 16.45 लाख रुपए गवां दिए। कंपनी की फ्रेंचाइजी के लिए उन्होंने ऑनलाइन आवेदन किया था। इसके बाद सिक्योरिटी और रजिस्ट्रेशन के नाम पर उनसे रुपए की ठगी कर ली गई। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

ऐसे बने विक्रम सिंह ठगी के शिकार

जानकारी के मुताबिक, राजकिशोर, नगर गीता विहार निवासी विक्रम सिंह ने टायर कंपनी की फ्रेंचाइजी लेने के लिए गूगल पर सर्च किया। इस दौरान 6 अप्रैल को उन्होंने एक कंपनी की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन किया। दो दिन बाद उनके पास कॉल आया।

कॉल करने वाले ने अपना नाम राजेश कुलकर्णी और कंपनी का रिलेशनशिप मैनेजर बताया। इसके बाद रजिस्ट्रेशन और सिक्योरिटी के नाम पर 1,45,800 रुपए की मांग की गई। इसके बाद मैंने ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कर दिया।

See also  कवर्धा हिंसा में पुलिस की एकतरफा कार्यवाई, निर्दोषों को निकाला जाए तत्काल जेल से बाहर : बृजमोहन अग्रवाल

विक्रम सिंह ने बताया कि इसके बाद फिर एक अन्य नंबर से कॉल आया और राजेश कुलकर्णी ने आगे की प्रक्रिया के लिए 15 लाख रुपए मांगे। यह रकम भी विक्रम सिंह ने जमा कर दी। इसके बाद से राजेश का मोबाइल बंद हो गया। इस पर विक्रम ने टायर कंपनी के हेडक्वार्टर चेन्नई संपर्क किया तो पता चला कि उनके साथ ठगी हो गई है। अभी भी राजेश कुलकर्णी के नाम पर फोन आ रहे हैं और दो अन्य एकाउंट में 7.50 लाख रुपए दो किश्तों में जमा करने को कहा जा रहा है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…