अचानक ही दिल्ली AIIMS पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पुडुचेरी की नर्स ने लगाया कोरोना का टीका
अचानक ही दिल्ली AIIMS पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पुडुचेरी की नर्स ने लगाया कोरोना का टीका

नेशनल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना का पहला टीका लगवा लिया है। उन्हें भारत बायोटेक की कोवैक्सिन का डोज दिया गया। वे सोमवार सुबह असम का गमछा गले में डालकर दिल्ली AIIMS पहुंचे।

यहां पुडुचेरी की सिस्टर पी निवेदा ने मोदी को टीका लगाया, इस दौरान केरल की सिस्टर रोसम्मा अनिल पास में खड़ी थीं। इन तीनों राज्यों में 27 मार्च से 6 अप्रैल तक विधानसभा चुनाव होने हैं। सिस्टर पी निवेदा ने बाद में मीडिया को बताया कि प्रधानमंत्री ने टीका लगवाने के बाद कहा, ‘लगा भी दी, पता ही नहीं चला।’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बारे में ट्वीट करके जानकारी देते हुए कहा कि, मैंने एम्स में कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक ली, यह प्रशंसनीय है कि कैसे हमारे डॉक्टरों और वैज्ञानिकों ने कोरोना के खिलाफ वैश्विक लड़ाई को मजबूत करने के लिए त्वरित समय में काम किया है। मैं उन सभी से अपील करता हूं, जो वैक्सीन लेने के योग्य हैं, साथ आएं, हम मिलकर भारत को कोरोना मुक्त बनाएंगे।

See also  Corona in Chhattisgarh: रायपुर में मिले 180 मरीज, रायगढ़, कोरबा एवं जांजगीर चाम्पा में आंकड़ा 200 से ऊपर, 10 मौतें

प्रधानमंत्री को पुडुचेरी की नर्स पी निवेदा ने वैक्सीन लगाई। जो दूसरी नर्स मौजूद रहीं, वे केरल की हैं। वैक्सीन लगवाते वक्त मोदी असम का गमछा गले में डाले हुए थे। यह वहां की महिलाओं के आशीर्वाद का सिंबल है। मोदी पहले भी कई मौकों पर ऐसा गमछा पहने नजर आए हैं। यह भी संयोग है कि केरल, पुडुचेरी और असम में मार्च-अप्रैल में चुनाव होने हैं।

प्रधानमंत्री ने वैक्सीन लगवाने के वक्त की मुस्कुराती हुई फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की। इसके जरिए उन्होंने वैक्सीन को लेकर आम लोगों के मन की शंकाएं दूर करने की कोशिश की। साथ ही विपक्ष के उन नेताओं को भी संदेश दिया, जिन्होंने वैक्सीनेशन की मंजूरी के प्रोसेस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी सवाल उठाए थे।

See also  भाइयों ने किया मौत सौदा, पूर्व विधायक के बेटे को उतारा मौत के घाट

सभी योग्य लोगों से वैक्सीन लगवाने की अपील

मोदी ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘कोरोना के खिलाफ वैश्विक लड़ाई को मजबूत करने में हमारे डॉक्टर और वैज्ञानिकों ने जिस तेजी से काम किया वह असाधारण है। मैं सभी योग्य लोगों से अपील करता हूं कि वे वैक्सीन लगवाएं। हमें साथ मिलकर देश को कोरोना मुक्त बनाना है।’

जनता को परेशानी न हो, इसलिए PM ने सुबह का वक्त चुना

मोदी ने AIIMS तक पहुंचने के लिए कोई रूट तय नहीं किया और सुबह का वक्त चुना, ताकि उनके काफिले की वजह से आम लोगों को परेशानी नहीं हो। मोदी के वैक्सीन लगवाने के शेड्यूल की जानकारी भी पहले से नहीं दी गई, बल्कि प्रधानमंत्री ने अचानक AIIMS पहुंचकर लोगों को चौंका दिया।

दूसरे फेज में बुजुर्गों को टीके लगेंगे

देश में कोरोना वैक्सीनेशन के दूसरे फेज में 60 साल से ज्यादा और 45 साल से 60 साल तक के वे लोग जिन्हें गंभीर बीमारियां हैं, उनको शामिल किया गया है। जिनकी उम्र 1 जनवरी 2022 को 60 साल होगी, वे भी इस बार टीका लगवा सकते हैं। वैक्सीनेशन दोपहर 3 बजे तक चलेगा। इसके लिए को-विन 2.0 पोर्टल के साथ ही आरोग्य सेतु ऐप पर सुबह 9 बजे से रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं।

See also  Corona India : देश में Covid 19 का आंकड़ा 47 लाख के पार, पिछले 24 घंटे में सामने आए 94372 नए केस

गंभीर बीमारी का सर्टिफिकेट दिखाना होगा

जिन लोगों की उम्र 60 साल या ज्यादा है, उन्हें रजिस्ट्रेशन और वैक्सीनेशन के वक्त ID कार्ड साथ रखना होगा। 45 से 60 साल के जिन लोगों को गंभीर बीमारी है, उन्हें मेडिकल सर्टिफिकेट दिखाना होगा। सरकार ने इसके लिए डिक्लरेशन फॉर्मेट के साथ इस क्राइटेरिया में आने वाली 20 बीमारियों की लिस्ट भी जारी की है। इस फॉर्म को डॉक्टर से सर्टिफाई करवाना होगा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…