भाजपा का भाग्य हमेशा कार्यकर्ता ही तय करते हैं- डी पुरंदेश्वरी
भाजपा का भाग्य हमेशा कार्यकर्ता ही तय करते हैं- डी पुरंदेश्वरी

रायपुर। प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की बैठक रविवार को कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में हुई। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) शिवप्रकाश भी शामिल हुए। बैठक में अगले तीन महीने के कार्यक्रम तय किए गए। चेम्बर चुनाव के चलते कई पदाधिकारी बैठक में शामिल नहीं हुए। इस मौके पर प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी ने कहा कि भाजपा का भाग्य हमेशा कार्यकर्ता ही तय करते हैं। जिस मनोयोग और पराक्रम से कार्यकर्ता जुटते है। हम हमेशा सफलता की ओर होते हैं। 

सौदान सिंह की जगह शिवप्रकाश को छत्तीसगढ़ का प्रभार दिया गया है। वे पहली बार छत्तीसगढ़ में पार्टी की कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुए। इससे परे छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स के चुनाव प्रचार में व्यस्त रहने के कारण प्रदेश उपाध्यक्ष खूबचंद पारख, रायपुर शहर जिला भाजपा अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी सहित कई नेता बैठक से दूर रहे। 

See also  प्रदेश में फिर बढ़ी गांजे की तस्करी, दो दिनों में 3 करोड़ का गांजा जब्त

बैठक में प्रदेश प्रभारी पुरंदेश्वरी ने हालत कैसे भी हमने विजय के लक्ष्यों के लिए काम किया है और भविष्य में भी करते रहेंगे। इस समय कोरोना कालखंड में जो परिस्थितियां पूरे विश्व, समाज और देश में रही है। हमारे एक-एक कार्यकर्ताओं ने मजबूत के साथ कार्य किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि हम सबका एक ही लक्ष्य है मिशन 2023 का है।

साय ने कहा कि हमारे सामने जनविरोधी प्रदेश सरकार की असफलता को जनता के बीच लेकर हमें बताना होगा कि यह सरकार केवल सत्ता के सुख में मस्त और व्यस्त है। भाजपा उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा ने शोक प्रस्ताव रखा। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री नारायण चंदेल ने किया। इस मौके पर भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, महामंत्री भूपेन्द्र सवन्नी सहित कार्य समिति के सदस्य मौजूद थे।

See also  लबरा सरकार पर बवाल: छत्तीसगढ़ में सबसे बड़ा कोई झूठा है तो वो रमन सिंह हैं : रवींद्र चौबे
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…