रायपुर/सागर। छत्तीसगढ़ के दुर्ग से तस्करी कर कार से सागर खपाने लाया जा रहा 8 किलो सोना मंगलवार रात राजस्व खुफिया निदेशालय भोपाल (DRI) की टीम ने एनएच-26 पर पकड़ा है। कार में स्टेपनी की जगह पर सोने काे छिपाकर रखा गया था।

टीम ने कार्रवाई करते हुए मामले में 8 किलो सोना, जिसकी कीमती करीब 4 करोड़ रुपए बताई जा रही है। कार में सवार चार युवकों को हिरासत में लिया गया है।बताया जा रहा है पूछताछ में छत्तीसगढ़ सोने की तस्करी करने वाले बड़े रैकेट का खुलासा हो सकता है।

लंबे समय से छत्तीसगढ़ हो रही थी सोने की तस्करी

सूचना के अनुसार खुफिया राजस्व निदेशालय की टीम को छत्तीसगढ़ के रास्ते बुंदेलखंड में सोने की तस्करी होने की सूचनाएं लगातार मिल रही थीं। इस पर विभाग ने टीमों को सक्रिय किया। टीमों ने मुखबिर तंत्र की मदद से लगातार तस्करी की गतिविधियों पर नजर रखी।

इसी बीच छत्तीसगढ़ के दुर्ग से कार की मदद से सागर के लिए सोने की तस्करी होने की सूचना मिली। खबर मिलते ही डीआरआई की तीन सदस्यीय टीम सागर पहुंची। टीम ने गौरझामर से चितौरा तक हाईवे पर वाहनों की चेकिंग की। चेकिंग के दौरान एक कार को रोका। कार की तलाशी ली तो 8 किग्रा सोना बरामद हुआ।

See also  CG Mahtari Statue : छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति खंडित करने वाला आरोपी गिरफ्तार, नई प्रतिमा की गई स्थापित, देखें वीडियो…

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…