PV Sindhu semi-finals badminton
प्री-क्वॉर्टर फाइनल मुकाबले में डेनमार्क की मिया ब्लिचफेल्ट को सीधे गेम में हराकर अंतिम आठ में जगह बना चुकी है।

नई दिल्ली। पीवी सिंधु टोक्यो ओलिंपिक की महिला एकल बैडमिंटन स्पर्धा के एकतरफा प्री-क्वॉर्टर फाइनल मुकाबले में डेनमार्क की मिया ब्लिचफेल्ट को सीधे गेम में हराकर अंतिम आठ में जगह बना चुकी है। अब उनका सामना लोकल गर्ल जापान की स्टार अकाने यामागुची से हो रही है। क्वॉर्टर फाइनल का यह मुकाबला मुसाशिनो फॉरेस्ट स्पोर्ट्स प्लाजा में खेला जा रहा है।

सिंधु की शानदार जीत अपने नाम

अपनी नब्ज पर काबू रखते हुए पीवी सिंधु ने दूसरा सेट भी अपने नाम किया। इस जीत के साथ भारतीय शटलर सेमीफाइनल में पहुंच गई। यानी अब वह अपने ओलिंपिक मेडल से एक जीत दूर है।

https://twitter.com/IndiaSports/status/1421007935509913604?s=20

 

कांटे की टक्कर

पहला सेट गंवाने और दूसरे सेट में बड़े अंतर से पिछड़ने के बाद अब अकाने यामागुची वापसी कर रही है। अब थकान सिंधु के चेहरे पर साफ देखा जा सकता है। लंबी रैलियां पीवी सिंधु के खिलाफ जा रही। पहली बार जापानी शटलर आगे। स्कोर 15-16 सिंधु के खिलाफ रहा मैच।

See also  Jerusalem Terrorist Attack: यरुशलम के मंदिर में गोलीबारी से 7 की मौत, हमलावार ढेर

यह भी पढ़ें :- पेगासस मामले में SC ने स्वतंत्र जांच को दी मंजूरी, इस दिन होगी सुनवाई

https://twitter.com/ddsportschannel/status/1421037911286288385?s=20

दोनों के बीच पुरानी प्रतिद्वंद्विता

शुरुआती खेल में सिंधु थोड़ी ऑफ कलर नजर आ रही हैं। यामागुची के आक्रामक स्मैश का उनके पास कोई जवाब नहीं। हालाकि ये मैच का प्रारंभिक दौर है। लय में आने के लिए सिंधु थोड़ा वक्त अमूमन लेती है। सिंधु ने पहले दोनों मैच आसानी से जीते, लेकिन ओलिंपिक में उनका असली मुकाबला अब शुरू होने वाला है। यामागुची दुनिया की नबंर वन खिलाड़ी रही हैं और फिलहाल पांचवें स्थान पर हैं। भारतीय खिलाड़ी के लिए यामागुची हमेशा से ही कड़ी चुनौती रही हैं।

पटरी से उतरी यामागुची की गाड़ी

दूसरे गेम में भी सिंधु का दबदबा बरकरार है। छोटे कद की यामागुची के खिलाफ जबरदस्त नेट प्ले। जाल के नजदीक फंसाकर जापानी शटलर पर लगातार बढ़त बना रही सिंधु। फिलहाल दूसरे गेम में चार अंकों की अहम बढ़त। स्कोर: 10-6 पीवी सिंधु और भारत के पक्ष में।

See also  IND W vs AUS W : ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॉस, भारतीय टीम करेगी पहले गेंदबाजी, देखें प्लेइंग-11

पहला सेट सिंधु के नाम

पीवी सिंधु ने शानदार खेल दिखाया। उन्होंने अच्छी रैली खेलीं और यामागुची को उलझाए रखा। भारतीय शटलर ने अपनी हाइट, स्पीड और पावर का खूबसूरत इस्तेमाल किया। नतीजतन पहला सेट 23-13 से सिंधु और भारत के नाम। रियो सिल्वर मेडलिस्ट सिंधु का पहले सेट में दबदबा नजर आ रहा है। इस वक्त सात पॉइंट की लीड। फिलहाल स्कोर 18-11 से सिंधु के पक्ष में।

कई यादगार मुकाबले

यामागुची और सिंधु के बीच कई यादगार मुकाबले हुए हैं। इसमें इस साल ऑल इंग्लैंड का मैच भी शामिल है जिसमें सिंधु ने तीन गेम में जीत हासिल की थी। यामागुची रियो ओलिंपिक के क्वॉर्टर फाइनल तक पहुंचीं थी और इस बार उनकी कोशिश पोडियम तक पहुंचने की होगी। दोनों खिलाड़ियों के बीच 18 मैच हुए हैं जिसमें से सिंधु ने 11 में जीत हासिल की है। इस मैच को जीतने वाली खिलाड़ी सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर.