SSC Recruitment GD Constable
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने जीडी कांस्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। SSC की तरफ से जीडी कॉन्स्टेबल के 25271 पदों पर भर्तियां की जा रही हैं

रायपुर। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने जीडी कांस्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। SSC की तरफ से जीडी कॉन्स्टेबल के 25271 पदों पर भर्तियां की जा रही हैं, इनमें पुरुष कांस्टेबल के 22424 और महिला कांस्टेबल के 2847 पद हैं। जिसके लिए इच्छुक व योग्य उम्मीदवार ssc.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन 31 अगस्त कर सकते हैं। ऑनलाइन फीस जमा कराने की अंतिम तिथि 2 सितंबर और चालान से फीस जमा कराने की अंतिम तिथि 7 सितंबर है।

चयन प्रक्रिया

इस बार की भर्ती परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग करेगा, यानी अब गलत उत्तर देने पर प्रश्न का 1/4 अंक काट लिया जायेगा. इससे पहले की GD भर्ती परीक्षाओं में नेगेटिव मार्किंग नहीं होती थी। साथ ही इसके जरिए सीआईएसएफ, बीएसएफ, सीआरपीएफ, एनआईए सहित कई पदों पर भर्तियां की जाएंगी, इन पदों पर भर्तियों के लिए अभ्यर्थियों का चयन लिखित एग्जाम, फिजिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा. अधिक जानकारी अभ्यर्थी आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन में चेक कर सकते हैं।

See also  SSC Constable Vacancy : SSC ने निकाली कॉन्सटेबल के 853 पदों पर भर्ती, यहाँ देखें आवेदन संबंधी पूरी जानकारी…

पदों की जानकारी

बीएसएफ में 7545, सीआईएसएफ में 8464, एसएसबी में 3806, आईटीबीपी में 1431, एआर में 3785 और एसएसएफ में 240 वैकेंसी है। सीआरपीएफ और एनआईए में कोई वैकेंसी नहीं है। साथ ही फॉर्म में डेट ऑफ बर्थ, एड्रेस आदि की जानकारी सही भरें, क्योंकि आयोग की तरफ से फॉर्म करेक्शन विंडो ओपन होने पर लिमिटेड तथ्यों में ही सुधार की अनुमति दी जाएगी।

योग्यता

आयु सीमा – 18 वर्ष से 23 वर्ष । आयु की गणना 1 अगस्त 2021 से की जाएगी। यानी वही उम्मीदवरा आवदेन कर सकते हैं जिनका जन्म 2 अगस्त 1998 से पहले और 1 अगस्त 2003 के बाद न हुआ हो। साथ ही न्यूनतम शैक्षिक योग्यता (10+2 ) हो। एससी, एसटी वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में पांच वर्ष और ओबीसी को तीन वर्ष की छूट मिलेगी।

शारीरिक योग्यता संबंधी नियम

लंबाई
पुरुष उम्मीदवार – 170 सेमी.
महिला उम्मीदवार – 157 सेमी.

सीना
पुरुष उम्मीदवार – 80 सेमी. (फुलाकर – 85 सेमी

See also  छत्तीसगढ़ में डाक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ समेत इन पदों पर निकली भर्ती, 58 प्रतिशत आरक्षण का मिलेगा लाभ

वेतनमान – पेय लेवल -3 (21700-69100 रुपये)

किए गए हैं ये बदलाव

अभ्यर्थियों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए एसएससी ने इस बार भर्ती के लिए उमंग ऐप से भी आवेदन करने का विकल्प दिया है. जबकि इससे पहले अभ्यर्थी GD कांस्टेबल के लिए केवल SSC की वेबसाइट या फिर सरकारी रिजल्ट की वेबसाइट पर जाकर ही आवेदन कर सकते थे।

इस वर्ष अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र में तारीख लिखी हुई फोटो यानी DOP फोटो लगानी होगी. GD कांस्टेबल की पिछली भर्ती में यह नियम लागू नहीं था. ऐसा नहीं करने पर फॉर्म भी रिजेक्ट हो सकता है।