England vs India, 3rd Test - Live Cricket Score,
टीम इंडिया ने 3 विकेट खोकर 31 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे क्रीज पर आए है।

टीआरपी डेस्क। भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा टेस्ट लीड्स के हैडिंग्ले स्टेडियम में शुरू हो गया है। टीम इंडिया ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। भारत की शुरुआत खराब रही है और जेम्स एंडरसन ने अपनी घातक गेंदबाजी से भारत को अब तक शुरुआती दो झटके दे दिए हैं। पहले ही ओवर में केएल राहुल खाता खोले बिना आउट होने के बाद रोहित शर्मा और कप्तान विराट कोहली की जोड़ी बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आए हैं। पहले दिन पहली पारी में टीम इंडिया ने 3 विकेट खोकर 39 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे क्रीज पर आए है।

इंग्लैंड की टीम खिलाड़ियों में हुए बदलाव

इंग्लैंड की टीम में दो बदलाव हुआ है। डोम सिबली और मार्क वुड इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। डेविड मलान को सिबली की जगह मौका मिला और हसीब हमीद ओपनिंग करेंगे। वुड की जगह क्रेग ओवरटन को मौका मिला। वहीं टीम इंडिया में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

See also  KL Rahul : बैसाखी के सहारे चलते नजर आए केएल राहुल, सर्जरी के बाद शेयर की पहली तस्वीर

इंग्लैंड की टीम

रोरी बर्न्स, हसीब हमीद, डेविड मालन, जो रूट (कप्तान), जानी बेयरस्टो, जोस बटलर (विकेटकीपर), मोइन अली, सैम कुर्रन, क्रेग ओवरटन, ओली राबिन्सन, जेम्स एंडरसन।

भारत की टीम

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, रिषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

https://twitter.com/ICC/status/1430484201233600512?s=20

टीम इंडिया सीरीज में 1-0 से आगे

टीम इंडिया इस सीरीज में 1-0 से आगे है। नाटिंघम के ट्रेंटब्रिज मैदान पर खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रा हुआ था । बारिश के कारण आखिरी दिन मैच खेला नहीं गया था। वहीं लंदन के लार्ड्स स्टेडियम में खेला गया सीरीज के दूसरे मैच में विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम ने 151 रनों से जीत दर्ज की थी। ऐसे में टीम इंडिया की नजरें शानदार खेल जारी रखने और इस टेस्ट मैच को जीतने पर होंगी।

भारत की बल्लेबाजी

टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत खराब रही। टीम को पहले ही ओवर में झटका लग गया। जेम्स एंडरसन ने पिछले मैच में शतक लगाने वाले केएल राहुल को डक पर पवेलियन भेज दिया। तब भारत का स्कोर सिर्फ 1 रन था। इसके बाद एंडरसन ने चेतेश्वर पुजारा को भी जल्द ही पवेलियन भेज दिया। वह सिर्फ 1 रन ही बना सके। इसके बाद विराट कोहली को भी एंडरसन ने चलता किया। वह सिर्फ 7 रन बना सके।

See also  क्यों सर्वदलीय बैठक में नहीं पहुंचे भाजपा सांसद, सीएम भूपेश बघेल ने पूछे 2 सवाल

खेले गए आखिरी दो टेस्ट

भारत ने यहां खेले गए आखिरी दो टेस्ट 1986 में कपिल देव और 2002 में सौरव गांगुली के नेतृत्व में जीते हैं। साथ ही भारत और इंग्लैंड के बीच अबतक 128 टेस्ट मैचों में से टीम इंडिया 30 और इंग्लैंड को 48 में जीत मिली है। वहीं 50 मैच ड्रा रहे हैं। इंग्लैंड में भारत का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है और टीम को 64 में केवल 8 में जीत मिली है। इंग्लैंड 34 मैच जीता है और 22 मैच ड्रा रहे हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएपपर