Weather Update : छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में बारिश होने की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट
Weather Update : छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में बारिश होने की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

रायपुर। प्रदेश में एक बार फिर मानसून सक्रिय होने के आसार है। मौसम विभाग के मुताबिक छत्तीसगढ़ के अधिकांश हिस्सों में आज बारिश होने की संभावना है। वहीं कई जगह गरज-चमक के साथ छींटे पड़ेंगे तो कही भारी वर्षा होने की संभावना है।

मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि एक निम्न दाब का क्षेत्र गंगेटिक पश्चिम बंगाल और उसके आसपास स्थित है. इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। इस तरह एक द्रोणिका इस निम्न दाब के क्षेत्र से तेलंगाना तक अंदरूनी उड़ीसा होते हुए 3.1 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है।

मानसून द्रोणिका जैसलमेर, कोटा, गुना, सीधी, रांची, गंगेटिक पश्चिम बंगाल में स्थित निम्न दाब के क्षेत्र और उसके बाद दक्षिण-पूर्व की ओर उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक स्थित है। इसकी वजह से प्रदेश में सरगुजा और बिलासपुर संभाग के साथ उससे लगे दुर्ग और रायपुर संभाग के जिलों में भारी वर्षा की संभावना है.

See also  CG Weather : कड़ाके की ठंड के साथ आज छाए रहेंगे बादल, न्यूनतम तापमान में होगी बढ़ोतरी

पिछले 24 घंटे में यह रहे तापमान 

प्रदेश में बीते 24 घंटे में सबसे कम तापमान अंबिकापुर में 22 डिग्री सेंटिग्रेड रहा, वहीं सबसे अधिक तापमान पेण्ड्रारोड में 32.8 डिग्री सेंटिग्रेड रहा। बिलासपुर में अधिकतम 32 डिग्री सेंटिग्रेड, न्यूनतम 25.8 डिग्री सेंटिग्रेड, अंबिकापुर में अधिकतम 3.0.6 डिग्री सेंटिग्रेड और न्यूनतम 22 डिग्री सेंटिग्रेड, दुर्ग में अधिकतम 31.2 डिग्री सेंटिग्रेड और न्यूनतम 22.8 डिग्री सेंटिग्रेड रहा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएपपर