गुस्से में घर से भागी 20 साल की युवती को 75 साल के बुजुर्ग ने बनाया हवस का शिकार, गिरफ्तार

नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर से शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 20 वर्षीया युवती के साथ कथित रूप से रेप करने के आरोप में 75 वर्षीय एक बुजुर्ग व्यक्ति को कोंधाली इलाके से गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पिता से झगड़ा होने के बाद युवती 22 अक्टूबर को अचानक अपने घर से निकल गई थी। इसी बीच आरोपी ने अगले दिन सतनावरी गांव में रात को उसके साथ बलात्कार किया। वहीं घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। इस मामले में पुलिस ने हिंगना निवासी जवलसिंह चव्हाण को गिरफ्तार किया है।

See also  New Phone Launch : OnePlus 15 की लॉन्च डेट आई सामने, 7000mAh बैटरी और पावरफुल प्रोसेसर से लैस होगा फोन…