ध्यान रखें आपके साथ भी हो सकता ये हादसा... शादी का स्टेज बना खतरों के खिलाड़ी का सेट, समारोह के दौरान क्रेन की रस्सी टूटी, बाल-बाल बचे दुल्हा-दुल्हन

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर में शनिवार को होटल में आयोजित शादी का फंक्शन का स्टेज कुछ देर के लिए खतरों के खिलाड़ी का सेट बन गया। कुछ ऐसा हादसा हुआ कि दुल्हा और दुल्हन उंचाई से गिर गए। हालांकि उन्हें किसी तरह की गंभीर चोट नहीं आई।

आज कल लोग अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए तरह-तरह की चीजे करते हैं कोई हेलीकॉप्टर से आता है तो क्रेन से। ऐसे ही राजधानी के एक होटल में आयोजित शादी समारोह के दौरान क्रेन की रस्सी टूटने से दुल्हा-दुल्हन ही स्टेज पर जा गिरे। गनीमत रही कि हादसे में उन्हें हल्की चोटें ही आई हैं।

See also  पति ने ही रची थी हत्या के बाद लूट की कहानी, महिला समेत दो सहयोगी किये गए गिरफ्तार

हादसा गोल रिंग की तरह बने झूले में दूल्हा-दुल्हन की एंट्री के दौरान हुआ। इस हादसे को लेकर ईवेंट कंपनी ने अपनी गलती मानी है। फिलहाल इस संबंध किसी तरह की शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, तेलीबांधा क्षेत्र स्थित एक होटल में शनिवार को शादी समारोह था। समारोह के दौरान स्टेज पर डांस और आतिशबाजी का कार्यक्रम चल रहा था। तभी एक गोल रिंग से बने झूले में दूल्हा-दुल्हन की क्रेन की मदद से एंट्री कराई गई। एंट्री के साथ ही उन्हें ऊपर उठा रहे थे, तभी एक ओर से रस्सी टूट गई और दुल्हा-दुल्हन कुछ उमचाई से स्टेज पर आ गिरे।

दोनों के स्टेज पर गिरते ही चीख-पुकार और भगदड़ मच गई। सभी लोग मंच की ओर दौड़ पड़े। दूल्हा-दुल्हन दोनों के सुरक्षित होने पर सभी ने राहत की सांस ली। 15 मिनट तक सभी लोग सहमे हुए थे, लेकिन फिर सभी ने मिलकर खूब एंज्वाय किया। हादसे में दुल्हा-दुल्हन को थोड़ी चोट जरूर आई है, लेकिन सब ठीक है।

See also  अटल जी के जन्मदिन पर 2 साल का बोनस जमा हो जाएगाः मांडविया

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर