बचपन का प्यार फेम सहदेव के लिए खुद राजधानी आएंगे रैपर किंग बादशाह, बेहतर इलाज के लिए खोजेंगे न्यूरोसर्जन

रायपुर/जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले का रहने वाला सहदेव मंगलवार की रात सड़क हादसे का शिकार हो गया, जिसका जगदलपुर के डिमरापाल मेडिकल कॉलेज (मेकाज) में इलाज चल रहा है।

सहदेव अभी ICU में भर्ती है। बताया जा रहा है कि उसे सिर में गंभीर चोटें आई हैं। सिर में 8 टांके भी लगे हैं। खून का थक्का जमा हुआ है। सहदेव अभी होश में है।


परिजनों ने बताया कि, जगदलपुर डिमरामपाल अस्पताल में इलाज अच्छा हो रहा है। डॉक्टर्स और अस्पताल के स्टाफ लगातार पहुंच कर सहदेव की स्थित देख रहे हैं, लेकिन खून का थक्का जमने से रिस्क नहीं लेना चाहते हैं।

कुछ ही घंटे में सहदेव को रायपुर रेफर किया जाएगा। ताकि और बेहतर उपचार हो सके। हालांकि रायपुर के किस अस्पताल में लेकर जाएंगे यह अभी स्पष्ट नहीं है।

See also  अब बांगो डेम को प्रदेश का प्रमुख टूरिज्म डेस्टिनेशन बनाने की कवायद