राहुल गाँधी ने किया बजट पर प्रहार, वित्त मंत्री ने ''यूपी टाइप'' दिया जवाब
राहुल गाँधी ने किया बजट पर प्रहार, वित्त मंत्री ने ''यूपी टाइप'' दिया जवाब

नेशनल डेस्क। कल आम बजट आने के बाद से पक्ष और विपक्ष में बयानबाजी शुरू हो गई है। आम बजट को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गाँधी ने बीजेपी पर सवाल उठाए थे। राहुल गांधी ने बजट पर निशाना साधते हुए कहा था कि, मोदी सरकार का बजट शून्य है! इसमें सैलरी क्लास, मिडिल क्लास, गरीब-वंचित, युवाओं, किसानों और एमएसएमई सेक्टर के लिए कुछ भी नहीं है।

राहुल गाँधी के इस टिप्पणी के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ”यूपी टाइप” में तंज कसते हुए जबाब दिया है। बता दें कि वित्त मंत्री ने बजट को लेकर राहुल गांधी के ट्वीट पर जवाब देते हुए कहा कि मैं आलोचना झेलने के लिए तैयार हूं, लेकिन उनसे नहीं जो बिना होम वर्क किए आते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को उन राज्यों की बेरोजगारी और विकास दर पर भी बात करनी चाहिए, जहां कांग्रेस की सरकार है।

See also  आज उधमपुर आएंगे कोविंद, द्रास में जवानों के साथ दशहरा मनाएंगे

बजट बाद हुई प्रेसवार्ता में निर्मला सीतारमण ने राहुल गांधी की टिप्पणी का जवाब वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी से देने को कहा। इस पर चौधरी ने कहा कि राहुल गांधी को बजट समझ में नहीं आया है। बजट में सभी सेक्टर्स के लिए घोषणाएं की गई हैं। इसके बाद पंकज चौधरी के जवाब को आगे बढ़ाते हुए सीतारमण ने कहा, ‘चौधरी ने टिपिकल ”यूपी टाइप” जवाब दिया है। मुझे लगता है यूपी से भागने वाले सांसद (राहुल गांधी) के लिए इतना ही काफी है। राहुल ने जिन कैटेगरी का जिक्र किया है, उनके बारे में मैंने बजट में कुछ न कुछ कहा है।

See also  CBSE 12 Board Exam Update : मेन सब्जेक्ट्स के लिए ही आयोजित होंगे सीबीएसई 12वीं बोर्ड के एग्जाम्स

इतना ही नहीं वित्त मंत्री ने आगे कहा कि ”मुझे उस पार्टी पर दया आती है, जिसके पास एक ऐसा नेता है, जो केवल टिप्प्णी करना जानता है, मैं आलोचना झेलने के लिए तैयार हूं, लेकिन उनसे नहीं जो बिना होम वर्क किए आते हैं।”

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर