लापता इंजिनियर का अब तक कोई सुराग नहीं, पत्नी ने नक्सलियों से छोड़ने की लगाई गुहार
लापता इंजिनियर का अब तक कोई सुराग नहीं, पत्नी ने नक्सलियों से छोड़ने की लगाई गुहार

बीजापुर। बस्तर के बीजापुर जिले के बेदरे थाना क्षेत्र से शुक्रवार 11 फरवरी को माओवादियो ने निजी कम्पनी के इंजीनियर सहित दो कर्मियों का अपहरण कर लिया था। जिला मुख्यालय से लगभग 60 किलोमीटर दूर हुई इस घटना के बाद दोनों अपहृतों का कोई भी सुराग नहीं मिल सका है। वहीं अपहृत इंजीनियर की पत्नी सोनाली पवार ने अपने पति को सकुशल रिहा करने की नक्सलियों से अपील की है।

अपहृत इंजीनियर अशोक पवार की पत्नी सोनाली पवार ने नक्सलियों से अपील करते हुए कहा है कि “मेरे पति रोजी रोटी के लिए काम करने बस्तर आये हुए है, उनके काम करने वाली जगह से कुछ गांव वाले कहि ले कर चले गए हैं। मेरी दो छोटी-छोटी बेटियां भी हैं, हमारे पालन पोषण के लिए ही मेरे पति बस्तर में काम करने के लिए आये हुए है, मैं आप सभी से अपील करती हूं कि मेरे पति को रिहा कर दें, यदि मेरे पति के द्वारा कोई गलती हुई हो, तो उन्हें माफ कर दें।

See also  New Twist In The Dispute Of Professors In KTU - विवादित प्रोफ़ेसर अली को कुलपति ने दी 48 घंटे की मोहलत

अशोक पवार किसी गुप्ता कंस्ट्रक्शन कंपनी में बतौर इंजीनियर काम करते हैं। छतीसगढ़ के शिवरीनारायण में पुल का काम खत्म करने के बाद कंपनी बीजापुर जिले के बेदरे में पुल बनाने के काम कर रही है। शुक्रवार को निर्माणाधीन कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे थे, इसी दौरान नक्सली अशोक और एक अन्य मजदूर को अपने साथ जंगल ले गये, अब उनकी पत्नी सोनाली पवार नक्सलियों से पति को छोड़ने अपील कर रहीं है। अशोक पवार मूलतः औरंगाबाद महाराष्ट्र के रहने वाले हैं और शिवरीनारायण में माकन किराये पर लेकर अपनी पत्नी और दो छोटी बेटियों के साथ रह रहे थे। फिलहाल उनकी पत्नी अपने दोनों बच्चों के साथ बस्तर के लिये रवाना हो गईं हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर