Corona Updates : एक दिन में कल के मुकाबले 500 से ज्यादा नए मामले! बीते 24 घंटे में मिले 2364 नए केस, 10 मरीज की हुई मौत
Corona Updates : एक दिन में कल के मुकाबले 500 से ज्यादा नए मामले! बीते 24 घंटे में मिले 2364 नए केस, 10 मरीज की हुई मौत

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस की तीसरी लहार का असर कम होने लगा है। नए मामलों के आंकड़े में लगातार गिरावट आने लगी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार भारत में मंगलवार की सुबह तक पिछले 24 घंटे में 13,405 नए COVID-19 केस दर्ज किए गए हैं। आज के नए मामले सोमवार को नए मामलों के मुकाबले 16.5 प्रतिशत कम हैं।

वहीं, पिछले 24 घंटे में 235 मौतें दर्ज हुई हैं। नए केस दर्ज होने के बाद देश में कोरोनावायरस के कुल मामलों की संख्या 42,851,929 हो गई है। फिलहाल देश में कोरोना के कुल एक्टिव मामलों की संख्या 1,81,075 है। एक्टिव केस संक्रमण के कुल मामलों का दर 0.42 फीसदी हैं।

अगर वैक्सीनेशन के आंकड़ों की बात करें तो ताजा अपडेट के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 35,50,868 वैक्सीन डोज दिए गए और अब तक देश में कुल 1,75,83,27,441 डोज़ दिए जा चुके हैं।

See also  लॉकडाउन की दूसरी लहर से डरे प्रवासी मजदूर, लौट रहे अपने राज्य और शहर

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर