प्रॉपर्टी डीलर के कर्मचारी से 4 लाख 10 हजार की उठाईगिरी, सीसी टीवी में कैद हुए बदमाश
प्रॉपर्टी डीलर के कर्मचारी से 4 लाख 10 हजार की उठाईगिरी, सीसी टीवी में कैद हुए बदमाश

जांजगीर-चाम्पा। जिले के चाम्पा नगर में प्रॉपर्टी डीलर के कर्मचारी से 4 लाख 10 हजार रुपये की उठाईगिरी की वारदात हो गई। सीसीटीवी में 2 बाइक में 4 बदमाश नजर आ रहे हैं। मामले की सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

चाम्पा थाने के टीआई मनीष परिहार ने बताया कि महुदा गांव के खिलेश्वर जायसवाल से एसबीआई चाम्पा के पास से 4 लाख 10 हजार रुपये की ऊठाईगिरी हुई है। मौके पर पहुंचकर जांच की जा रही है। सीसी टीवी में 2 बाइक में 4 लोग नजर आ रहे हैं, इसे आधार बनाकर मामले की जांच की जा रही है।
फिलहाल, ऊठाईगिरी करने वाले बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिल सका है। सीसी टीवी फुटेज से बदमाशों के बारे में पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  BREAKING NEWS : राशन के साथ तिरंगा खरीदने का दबाव, PDS का वेंडर सस्पेंड, वरुण गांधी के ट्वीट के बाद हुई कार्रवाई