भगवंत मान

टीआरपी डेस्क। पंजाब के नए मुख्यमंत्री भगवंत मान जनता के हित में लगातार बड़े फैसले ले रहे है। पंजाब की सत्ता संभालने के बाद सीएम मान ने स्कूल शिक्षा को लेकर दो बड़े फैसले लिए है। पहले निर्णय में तो उन्होंने निजी स्कूलों (private schools) में फीस बढ़ाने पर रोक लगा दी है और दूसरे निर्णय में CM मान ने यह आदेश दिया है कि कोई भी स्कूल किसी खास दुकान से किताब और ड्रेस खरीदने (School Uniform) का दबाव नहीं डालेगा। इसके अनुसार बच्चों के पैरेंट्स अपनी सुविधा के अनुसार कहीं से भी बुक और यूनिफॉर्म खरीद सकेंगे।

बता दें सीएम मान के पहले फैसले “प्राइवेट स्कूल के फीस बढ़ाने पर रोक” लगाने फैसले के बाद अब इस सत्र में होने वाले एडमिशन में स्कूल फीस में बढ़ोतरी नहीं होगी। इन फैसलों को लेकर पंजाब सरकार जल्द ही पॉलिसी बनाकर जारी कर देगी। इसकी जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि शिक्षा महंगी होने के कारण आम लोगों की पहुंच से दूर हो गई है।

See also  श्रीनगर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी, अल-बद्र संगठन के 2 आतंकी ढेर

सीएम भगवंत मान ने अपने ट्वीटर हैंडल पर एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि “महंगी फीस के कारण माता-पिता को बच्चों को स्कूल से निकालना पड़ रहा है और बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए पंजाब सरकार ने शिक्षा से जुड़े यह 2 अहम निर्णय लिए है। राज्य सरकार ने पंजाब के सभी प्राइवेट स्कूल को आदेश दिया है कि वे इस सत्र में एक रूपया भी फीस नहीं बढ़ाएंगे और यह फैसला तत्काल प्रभाव से लागू करेंगे।”

See also  चीन-पाकिस्तान पर निगरानी के लिए 97 ड्रोन खरीदेगी सरकार, 30 घंटे तक उड़ान भरने में सक्षम

बता दें कि दिल्ली की तरह पंजाब में भी शिक्षा का मुद्दा आम आदमी पार्टी के एजेंडे में सबसे ऊपर थ। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंज केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब विधानसभा चुनाव के दौरान राज्य के स्कूल तंत्र को सुधारने और शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने का वादा किया था। पंजाब चुनावों में मिली प्रचंड जीत के पीछे आम आदमी पार्टी के लिए शिक्षा एक बहुत बड़ा फैक्टर रहा है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर