स्पोर्ट्स डेस्क: आईपीएल 2022 में आज शाम Chennai Super Kings (CSK) और Royal Challengers Bangalore (RCB) की टीमें आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। आईपीएल के इस सीजन में चेन्नई की टीम का प्रदर्शन अब तक बेहद खराब रहा है। चेन्नई अब तक अपने सभी 4 मैच हार चुकी है और अंक तालिका में अंतिम स्थान पर है। दूसरी तरफ RCB ने अब तक 4 मैच खेले हैं, जिसमें टीम ने 3 मैच जीते, जबकि एक मुकाबला गंवा दिया। 6 अंकों के साथ आरसीबी अंक तालिका में चौथे स्थान पर है।

https://twitter.com/ChennaiIPL/status/1513848502610427904?s=20&t=yML0apb7iqz2I3OHoYlooQ

चेन्नई और बैंगलोर के हेड टू हेड आंकड़े

RCB और CSK IPL में 28 मैचों में एक-दूसरे का सामना कर चुकी हैं। इन 28 मैचों में से बैंगलोर ने केवल 9 मुकाबले जीते हैं, जबकि चेन्नई 18 मैचों में बाज़ी मारी है। इसके अलावा एक मैच बिना नतीजे के खत्म हुआ। पिछले रिकॉर्ड्स में चेन्नई की टीम का पलड़ा भारी है, लेकिन इस सीजन में चेन्नई ने निराशाजनक प्रदर्शन किया है और अब तक अपना खाता भी नहीं खोल पाई है। देखने वाली बात होगी कि RCB के खिलाफ इस मैच में CSK का खाता खुलेगा या नहीं।

See also  IPL 2022 MI vs GT : Gujarat Titans ने टॉस जीता, Mumbai Indians की पहले बल्लेबाजी
https://twitter.com/RCBTweets/status/1513827336533471248?s=20&t=yML0apb7iqz2I3OHoYlooQ

हाई स्कोरिंग हो सकता है मैच

डीवाई पाटिल मैदान की सतह पर एक ऐसी पिच है, जो गेंदबाजों को उचित उछाल देती है। इस पिच पर एवरेज स्कोर 160-170 के आसपास रहता है। इस विकेट पर पहली पारी का औसत स्कोर 159 रन है। दूसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने वाली टीम का यहां शानदार रिकॉर्ड है। उन्होंने इस मैदान पर जीत का 60 प्रतिशत बरकरार रखा है. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला ले सकती है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर