एक दूजे के हुए रणबीर-आलिया, पंजाबी रीति-रिवाज से हुई शादी, कुछ ही देर में देंगे शादी के बाद पहली पब्लिक अपीयरेंस

बॉलीवुड डेस्क। आखिरकार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट शादी के बंधन में बंध गए हैं। मुंबई के पाली हिल स्थित घर ‘वास्तु अपार्टमेंट’ में दोनों ने पंजाबी रीति-रिवाज से सात फेरे लिए। इससे पहले कपल की हल्दी, चूड़ा सेरेमनी और कुल देवता की पूजा जैसी सभी रस्में हुईं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी के बाद कपल कुछ ही देर में मीडिया के देंगे। फिर इसके बाद दोनों सिद्धिविनायक मंदिर भगवान गणेश का आशीर्वाद लेने जाएंगे।

‘वास्तु अपार्टमेंट’ के 11वें फ्लोर पर रणबीर-आलिया की शादी की रस्में पूरी हुईं। इसी बिल्डिंग के 5वें फ्लोर पर आलिया और 7वें फ्लोर पर रणबीर रहते हैं। रणबीर-आलिया की वेडिंग अगले महीने OTT पर स्ट्रीम की जाएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 90-110 करोड़ रुपए में एक बड़े OTT प्लेटफॉर्म को राइट्स बेचे गए हैं।

दुल्हा-दुल्हन के लिए स्पेशल मेन्यू रखा गया है। आलिया के लिए वीगन बर्गर और रणबीर के लिए सुशी काउंटर लगवाया जाएगा। दिल्ली के शेफ शादी के लिए खास चिकन, मटन, दाल मखनी, पनीर टिक्का, रोटी और तंदूरी डिश बना रहे हैं।

See also  ‘Wedding of VIROSH’: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने उदयपुर में रचाई शादी, 130 करोड़ से ज्यादा है इस पावर कपल की नेटवर्थ

दोनों परिवारों से कुल 40 से 50 लोग ही शादी में पहुंचे थे। 16 तारीख यानी परसों ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा। आलिया की मां सोनी राजदान और बहन शाहीन हल्दी सेरेमनी के लिए ‘वास्तु अपार्टमेंट’ पहुंचे थे। रणबीर की मां नीतू कपूर और बहन रिद्धिमा हल्दी सेरेमनी के लिए ‘वास्तु अपार्टमेंट’ पहुंचीं थी। अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर रणबीर-आलिया को दी बधाई।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर