UAE से भारत आए मंकीपॉक्स संक्रमित मरीज की मौत

TRP डेस्क : दुनिया भर में फैली कोरोना महामारी के बीच अब Monkeypox नाम की बीमारी भी तेजी से बढ़ती नजर आ रही है। हालांकि भारत देश में अभी तक इस बीमारी का कोई भी मामला सामने नहीं आया है। लेकिन 16 देशों में फैलने के बाद आप भारत में भी इस बीमारी को लेकर सावधानियां बढ़ा दी गई हैं। इस बीमारी के 220 मरीज अब तक दुनिया भर में मिल चुके हैं। भारत में इस बीमारी से निपटने की अग्रिम तैयारियों के रूप में केंद्र सरकार में इस बीमारी को लेकर “नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल” और “इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च” को अलर्ट रहने के निर्देश जारी कर दिए हैं। मंकीपॉक्स को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन WHO ने भी चेतावनी जारी की है। जिन देशों में यह संक्रमण नहीं फैला है वहां भी इसके अधिक मामले सामने आने की संभावना विश्व स्वास्थ्य संगठन ने जताई है। WHO ने कहा है कि यह बीमारी ज्यादातर यौन शारीरिक संबंध बनाने के कारण फैल रही है।

क्या है Monkeypox ?

मंकीपॉक्स एक ऑर्थोपॉक्स वायरस का संक्रमण है जो चेचक बीमारी के जैसा ही होता है। हालांकि यह चेचक की तरह गंभीर नहीं है। मंकीपॉक्स वायरस पॉक्सविरिडे फैमिली के ऑर्थोपॉक्स वायरस जीन से संबंधित है। वर्ष 1958 में मंकीपॉक्स की खोज की गई थी। इस बीमारी के मुख्यतः बंदरों में होने का पता लगा था। विशेषज्ञों की मानें तो मंकीपॉक्स एक जूनोसिस डिसीज है जो अफ्रीका में ज्यादातर जानवरों से इंसानों में फैलती है। इंसान से इंसान में इसका फैलना इतना आम नहीं है क्योंकि ये संक्रमित व्यक्ति के पस या लार के संपर्क में आने से ही फैलता है।

See also  राजस्थान सरकार ने किए 14 आरएएस अफसरों के तबादले 

क्यों फैल रहा तेजी से संक्रमण ?

आम तौर पर यह वायरस संक्रमित व्यक्ति के पस या लार के संपर्क में आने से फैलता है पर वर्तमान में फैल रहे संक्रमण को देखते हुए वैज्ञानिकों ने आशंका जाहिर की है कि यह किसी और तरीके से फैल रहा है। लंदन स्कूल ऑफ हाइजीन एंड ट्रॉपिकल मेडिसिन के संक्रामक रोग विशेषज्ञ प्रोफेसर जिमी व्हिटवर्थ (Jimmy Whitworth) ने कहा, “हमें तत्काल यह पता लगाना होगा कि क्या मंकीपॉक्स का यह नया वैरिएंट किसी नए माध्यम से फैल रहा है? आमतौर पर मंकीपॉक्स एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में काफी क्लोज कॉन्टेक्ट से फैलता है। यह वायरस किसी सतह, बिस्तर, कपड़े या सांस के द्वारा अंदर जा सकता है। लेकिन त्वचा से त्वचा के संपर्क से इस वायरस से संक्रमण फैलाना सबसे असान है। शायद यह वायरस यौन शारीरिक संबंध बनाने के कारण तेजी से फैल रहा है और इसका पता लगाने की जरूरत है। क्योंकि यदि ऐसा सच में है तो यह वायरस फैलने का नया तरीका है। और इसे जल्द से जल्द रोकना होगा।”

See also  बिग ब्रेकिंग: राष्ट्रपति Ram Nath Kovind की तबीयत बिगड़ी, सीने में दर्द की शिकायत के बाद Army Hospital में भर्ती

ये हैं Monkeypox के लक्षण

मंकीपॉक्स के लक्षण बुखार, सिरदर्द, शरीर पर दाने और फ्लू जैसे होते हैं। ये लक्षण आम तौर पर 3 सप्ताह तक रहते हैं और उसके बाद स्वतः ही चले जाते हैं। इसके अलावा यह बीमारी शरीर में लिम्फ नोड्स या ग्रंथियों को भी बढ़ा देती है। इस बीमारी से संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए अधिकतर लोगों को केवल बुखार, शरीर में दर्द, ठंड लगना और थकान का अनुभव हुआ है। अगर संक्रमण अधिक गंभीर होता है तो चेहरे और हाथों पर दाने और घाव हो सकते हैं। जो धीरे-धीरे शरीर के बाकी हिस्सों में फैल सकते हैं।

भारत में फैलने का कितना है खतरा ?

एड्स सोसायटी ऑफ इंडिया के प्रेसिडेंट डॉ. ईश्वर गिलाडा (Dr. Ishwar Gilada) ने इस वायरस के भारत में फैलने संबंधी सवाल के जवाब में कहा कि, “यह वायरस आम तौर पर जानवरों में फैलता है लेकिन बाद में जानवरों से इंसानों में फैलने लगता है। मंकीपॉक्स एचआईवी की तरह जूनोटिक है जो शुरू में मंकी वायरस के रूप में आया था। इसे सिमियन इम्यूनोडेफिशियेंसी वायरस (Simian immunodeficiency virus) कहा जाता है। ऐसे वायरस जानवरों में फैलते हैं लेकिन इंसानों तक पहुंच जाते हैं।

See also  30 देशों में मंकीपॉक्स वायरस का मिलना चिंताजनक, अब तक सामने आए 550 से ज्यादा मामले

सौभाग्स से अब तक ऐसे कोई भी प्रमाण नहीं मिले हैं जिससे बह पता लगे कि यह वायरस महामारी का रूप ले सकता है। लेकिन हैरानी की बात ये है कि मंकीपॉक्स संक्रमण के सभी मामलों का कोई एक सोर्स या कॉन्टैक्ट नहीं मिल रहा है। इसीलिए इसके सेक्सुअल ट्रांसमिशन की संभावना को खंगाला जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि भारत में अभी इस वायरस से घबराने की जरूरत नहीं है लेकिन इसे लेकर और अध्ययन की आवश्यकता है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर