nadiya
nadiya

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में नियम कानून को ताक में रख कर अवैध भर्ती करने का मामला उजागर हुआ है। इस मामले में कई भाजपा नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के कल्याणी में स्थिति अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में अवैध भर्ती के मामले में केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सुभाष सरकार और भाजपा सांसद जगन्नाथ सरकार समेत कई भाजपा नेताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। सुभाष सरकार पिछले साल जुलाई में मोदी कैबिनेट का हिस्सा बने थे।


गौरतलब है कि कुछ दिन पहले कल्याणी एम्स अस्पताल में विदेशियों की भर्ती रोकने की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने विरोध करना शुरू किया था। कल्याणी के आम नागरिकों ने स्थानीय युवकों की भर्ती की मांग को लेकर धरना दिया। उनका दावा है कि कल्याणी में एम्स अस्पताल होने के बावजूद स्थानीय बेरोजगार युवाओं को रोजगार के मौके नहीं मिल रहे हैं।

See also  Pawar-Adani Meeting : गौतम अडानी ने की शरद पवार से मुलाकात, दो घंटे हुई बातचीत