TRP डेस्क : भारत के पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति जनरल परवेज़ मुशर्रफ़ का शुक्रवार को निधन हो गया। मुशर्रफ़ की पिछले काफी लंबे समय से स्वास्थ्यगत स्थिति ठीक नहीं थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मानें तो तबीयत बहुत खराब होने के कारण उन्हें गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। जिसके बाद आज शुक्रवार को उनका निधन हो गया

परवेज़ का जन्म 11 अगस्त 1943 को अविभाजित भारत के दिल्ली में हुआ था। जिसके बाद आजादी और विभाजन के समय वह परिवार सहित पाकिस्तान चले गए थे। 78 वर्षीय पूर्व राष्ट्रपति ने पाकिस्तान के राष्ट्र प्रमुख के रूप में लगभग 7 साल तक काम किया था। मार्च 2016 से मुशर्रफ़ दुबई में रह रहे थे, वहीं उनकी मौत हो गई।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  अबू धाबी के पहले हिंदू मंदिर का PM मोदी करेंगे उद्घाटन; जानिए पूरा कार्यक्रम