नई दिल्ली। देश में राष्ट्रपति का चुनाव 18 जुलाई को होना है इसके लिए सभी राजनीतिक दलों की ओर तैयारी की जा रही है। एनडीए ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए द्रौपदी मुर्मू को अपना प्रत्याशी बनाया है। एनडीए की ओर से द्रौपदी मुर्मू को प्रत्याशी बनाए जाने के बाद से मुर्मू चुनाव प्रचार में जुटी हुईं है और उन्हें कई विपक्षी दलों का समर्थन भी मिलने लगा है। कांग्रेस राष्ट्रपति पद के लिए कोई प्रत्याशी घोषित नहीं करने का फैसला पहले ही कर चुकी है और अन्य विपक्षी दलों के साथ सूर में सूर मिलाने की बात कही है। राष्ट्रपति चुनाव प्रक्रिया के बीच कांग्रेस नेता अजय कुमार ने एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को लेकर विवादित बयान दिया है जिससे बड़ा विवाद खड़ा हो सकता है। उन्होंने कहा कि हमें मुर्मू को आदिवासी का प्रतीक नहीं बनाना चाहिए। साथ ही उन्होंने एनडीए उम्मीदवार की विचारधारा पर भी सवाल उठाए हैं। हालांकि, भारतीय जनता पार्टी ने भी पलटवार किया है और इसे मुर्मू का अपमान बताया है। भारतीय निर्वाचन आयोग की तरफ से जारी कार्यक्रम के अनुसार, राष्ट्रपति चुनाव 18 जुलाई को होने हैं।

See also  लोकसभा में पहले से ज्यादा बेहतर परफॉर्मेंस करेगी कांग्रेस पार्टी : सचिन पायलट

विवाद बढ़ने की आशंका को देखते हुए उन्होंने कहा कि यह द्रौपदी मुर्मू के बारे में नहीं है। यशवंत सिन्हा अच्छे उम्मीदवार हैं और मुर्मू जी भी शालीन हैं। लेकिन वह भारत की बड़ी दुष्ट विचारधारा को दिखाती हैं। हमें उन्हें आदिवासी का प्रतीक नहीं बनाना चाहिए। हमारे पास राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद हैं और हाथरस हो गया। क्या उन्होंने एक भी शब्द कहा? अनुसूचित जाति की स्थिति बदतर हो गई है।’

उन्होंने कहा है कि समान विचारधारा वाली सभी पार्टियों को विपक्षी उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के लिए वोट करना चाहिए। कुमार ने कहा कि प्रतीक बनाना और देश के लोगों को बेवकूफ बनाना ही मोदी सरकार का काम है। यह देश की आत्मा की लड़ाई है और एक जैसी विचारधारा वाली सभी पार्टियों को यशवंत सिन्हा के लिए वोट देना चाहिए।

खास बात है कि अगर मुर्मू राष्ट्रपति चुनाव जीत जाती हैं, तो वह देश की पहली आदिवासी और दूसरी महिला राष्ट्रपति होंगी। साल 2015 से 2021 तक वह झारखंड की पहली महिला राज्यपाल भी रह चुकी हैं। उनका जन्म ओडिशा के मयूरभंज में हुआ था। इसके अलावा वह भाजपा में साल 2002 से लेकर 2015 तक कई एसटी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य समेत कई अहम पदों पर रह चुकी हैं।

See also  भारत जोड़ो यात्रा छोड़ खड़गे के सम्मान में दिल्ली पहुंचेंगे राहुल गांधी

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर