TRP DESK : आज के लाइफस्टाइल और दिनचर्या व्यस्त होने कि वजह से हमारे खानपान पे बहुत प्रभाव पड़ रहा है जिसके कारण हमारे रोजमर्रा की ज़िन्दगी में बाहर के खाने-पीने के पथार्थ का उपयोग होने के कारण दिल की बीमारी दुनिया में तेज़ी से बढ़ रही है। आइये हम जानते क्या खाना अच्छा होगा क्या नहीं,

दिल हमारे शरीर का सबसे अहम् हिस्सा होता है, इसका ख्याल हमें ही रखना होता है रोज के जीवनचक्र में हमें अच्छे से वक़्त नहीं मिल पता है खाने-पीने में ध्यान नहीं दे पाते हैं। इसलिए जितना हो सके पौस्टिक आहार का सेवन करें। हार्ट अटैक जैसी गंभीर हेल्थ प्रॉब्लम आजकल बहुत सामान्य हो गई है , और इसके मुताबिक कुछ पीले फल और सब्जियां खाने से दिल की सेहत को बेहतर किया जा सकता है।

येलो फ़ूड के फ़ायदे जिससे आप बच सकते हैं अटैक से

आम {Mango}: आम जो फलो का राजा तो होता ही और स्वादिस्ट भी होता है। जिसका हमें बेहद बेसबरी से इंतज़ार होता है, गर्मियों के मौसम में, वो जितना खाने में मीठा होता है, वो दिल के लिए भी बहुत लाभदायक होता है।

See also  टीआरपी स्पेशल: गुड़ और नींबू के रस का ये आयुर्वेदिक उपाय तेजी से घटाएगा Body Fat

नींबू {Lemon}: औषधीय गुणों वाले नींबू को पुराने समय से एक दवा के रूप में भी इस्तेमाल किया जा रहा है। ये दिल की सेहत को बेहतर करने के साथ-साथ वजन कम करने में भी मदद करता है।

केला (Banana): फलो कि बात करें तो केले को कैसे पीछे छोड़ सकते हैं। आयरन का बेस्ट सोर्स माने जाने वाला केला शरीर को हेल्दी रखने के साथ-साथ एनर्जी भी देता है, और शरीर में ताकत रहेगी तो काम करने में थकावट नहीं आएगी, और तंदुरुस्त रहेंगे। कोलेस्ट्रॉल, हाई बीपी व अन्य समस्याएं आपसे कोसों दूर रहेंगी, ध्यान रहे कि आपको केले का सेवन करना है, लेकिन सीमित मात्रा में ही।

अनानास (Pineapple): पाइनएप्पल भी हार्ट के समस्या का अच्छा समाधन हो सकता है, इस फ्रूट को अपने डाइट में शामिल करें और कम से कम हफ्ते में दो बार खाये। हार्ट के पेसेंट डॉक्टर की सलाह के बिना इसका प्रयोग न करें, क्योकि इसका ज्यादा सेवन ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा सकता है।

See also  देश में कोरोना वायरस के अब तक 43 केस, सभी विदेशी शिप की एंट्री पर 31 मार्च तक बैन, स्वास्थ्य मंत्री बोले- बीमार ही मास्क और सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें

पीली शिमला मिर्च (Yellow Bell Pepper) : बेल मिर्च को कभी-कभी कम तीखी मिर्च की किस्मों के साथ “मिठी मिर्च” के रूप में समूहीकृत किया जाता है। इस सब्जी में फाइबर और आयरन भरपुर मात्रा में पाई जाती हैं। इससे शरीर को काफी एनर्जी मिलती है, और साथ ही बॉडी में ब्लड की कोई कमी नहीं रहती और दिल भी सेहतमंद रहता है।

हार्ट अटैक से बचने के लिए मोरिंग के पत्ते का भी बहुत उपयोग किया जाता है,

आपको बस मोरिंग के पत्तों का सेवन करना होगा. हार्ट को हेल्दी रखने के लिए मोरिंगा के पत्ते फायदेमंद माने जाते हैं, मोरिंगा लीफ खराब कोलेस्ट्रॉल को घटाकर हेल्दी कोलेस्ट्रॉल बिल्डअप में मदद करते हैं, जिसका सीधा असर हमारे हार्ट पर पड़ता है। हाई ब्लड प्रेशर दिल के खतरों और जोखिमों में से एक है। अगर इसपर विजय पा ली तो आप हार्ट के रोगों से भी बच सकते हैं, मोरिगा के पत्ते हाई ब्लड प्रेशर को जल्द कंट्रोल में ला सकते हैं। जिन लोगों का ब्लड प्रेशर हर दूसरे दिन हाई हो जाता है उनके लिए मोरिंगा के पत्ते रामबाण हो सकते हैं। सहजन हाई बीपी के साथ कई और स्वास्थ्य लाभों के लिए भी जाना जाता है.

See also  गुजरात की आयुर्वेदिक ड्रग्स निर्माता कंपनी पर गिर सकती है कार्यवाही की बड़ी गाज, अपने प्रोडक्ट "आयुध एडवांस" को बताया था रेमडिसिवर से तीन गुना अधिक असरदार...आयुष मंत्रालय ने भेजा नोटिस...

DISCLAIMER : यहां दी गई जानकारी घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों पर आधारित है। इसके लिए TRP NEWS इसकी पुष्टि नहीं करता है। इसे अपनाने से पहले चिकित्सीय सलाह जरूर लें।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर