नई दिल्ली। बच्चे हो या बूढ़े सभी के बीच पारले-जी (Parle-G) बिस्किट बरसों से लोकप्रिय है। गरीब से लेकर अमीर तक इसके स्वाद के दीवाने हैं, शौक की कोई कीमत नहीं। ऐसा ही कुछ इंडिगो एयरलाइंस के को-फाउंडर और एमडी राहुल भाटिया को देखकर तो आप यहीं कहेंगे कि सच में शौक सबसे बड़ी चीज है। बचपन में पारले-जी (Parle-G) बिस्किट खाना किसे पंसद नहीं था। आज भी कई लोग(Parle-G) बड़े चाव से खाते हैं। इस बिस्किट की सबसे खास बात यह है कि भले ही इसके पैकेट का साइज छोटा हो गया हो लेकिन कीमत आज भी 5 रुपए हैं।

दरअसल सोशल मीडिया में एक तस्वीर वायरल हो रही है। जिसमें इंडिगो एयरलाइंस के को-फाउंडर और एमडी राहुल भाटिया प्लेन में सफर के दौरान 5 रुपए वाला Parle-G बिस्किट चाय में डुबो कर खाते हुए नजर आ रहें हैं। उनके सामने टेबल पर 5 रुपए वाला Parle-G का पैकेट रखा हुआ है। भाटिया की यह तस्वीर Twitter पर आते ही जमकर शेयर की जा रही है। साथ ही कई Twitter यूजर्स ने यह तस्वीर शेयर कर राहुल भाटिया की सादगी की तारीफ की है।

See also  परिवहन विभाग छत्तीसगढ़ में कई अफसरों और कर्मचारियों का हुआ तबादला... देखें लिस्ट

ये भी पढ़ें : गृहमंत्री की अपील : 13 से 15 अगस्त के बीच घरों में तिरंगा फहराएं लोग

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर