लखनऊ। देश के मौजूदा उप राष्‍ट्रपति वेंकैया नायडू का कार्यकाल 10 अगस्‍त को खत्‍म हो रहा है। इसके बाद देश में उप राष्‍ट्रपति पद के लिए चुनाव होना है। उप राष्‍ट्रपति चुनाव के लिए तैयारियां शुरू हो गई है। चुनाव प्रक्रिया के तहत 6 अगस्‍त को मतदान किया जाएगा। उपराष्ट्रपति पद पर चुनाव के लिए एनडीए एवं भाजपा ने जगदीप धनखड़ को अपना प्रत्याशी बनाया है। हाल ही में राष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनाव में एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू को बहुजन समाज पार्टी का समर्थन मिला था। राष्ट्रपति चुनाव में बहुजन समाज पार्टी द्वारा एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने के बाद अब उप राष्ट्रपति चुनाव के लिए एनडीए प्रत्याशी जगदीप धनखड़ को बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने समर्थन देने का ऐलान किया है। उन्‍होंने साफ कर दिया है कि बीएसपी, एनडीए के उम्‍मीदवार जगदीप धनखड़ को वोट देगी। इसके पहले बीएसपी सुप्रीमो ने एनडीए उम्‍मीदवार को समर्थन का ऐलान कर सबको चौंका दिया है।

See also  TRP विशेषः यह है दुनिया के ऐसे देश व आइलैंड्स जहां कोरोना वायरस नहीं पहुंच पाया है, जानिए कौन-कौन से हैं ये देश...

उन्‍होंने लिखा कि ‘सर्वविदित है कि देश के सर्वोच्च राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव में सत्ता और विपक्ष के बीच आम सहमति ना बनने की वजह से ही इसके लिए फिर अन्ततः चुनाव हुआ। अब ठीक वही स्थिति बनने के कारण उपराष्ट्रपति पद के लिए भी दिनांक 6 अगस्त को चुनाव होने जा रहा है। एक अन्‍य ट्वीट में मायावती ने लिखा-‘मायावती ने दूसरे ट्वीट में कहा, ‘बीएसपी ने ऐसे में उपराष्ट्रपति पद के लिए हो रहे चुनाव में भी व्यापक जनहित और अपनी मूवमेंट को भी ध्यान में रखकर जगदीप धनखड़ को अपना समर्थन देने का फैसला किया है और जिसकी मैं आज औपचारिक रूप से घोषणा भी कर रही हूं।

जगदीप धनखड़ के खिलाफ मार्गरेट अल्‍वा हैं विपक्ष की उम्‍मीदवार

उपराष्‍ट्रपति चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ को उम्‍मीदवार बनाया है तो उनके खिलाफ विपक्षी दलों ने मार्गरेट अल्वा को प्रत्याशी चुना है। मार्गरेट अल्वा भी राज्यपाल रह चुकी हैं।

See also  देखें वीडियो: केंद्रीय मंत्री गंगवार के इस बयान के बाद मचा बवाल, विपक्ष के ट्विटर वॉर के बाद अब मंत्री ने दी ये सफाई

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर