रायपुर। राजधानी में शनिवार देर रात गोली चलने से सनसनी फैल गई। राजेंद्र नगर क्षेत्र के बसंत विहार कालोनी में गोली चली है, जिसमे एक युवक घायल हो गया। घटना रात लगभग साढ़े नौ बजे की बताई जा रही है। कालोनी के लोगों की सूचना के बाद राजेंद्र नगर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। गोली चलने से युवक की उंगली कटकर अलग हो गई।

गोली कांड की सूचना पर एसएसपी प्रशांत अग्रवाल व पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुँचे थे। मौके पर पहुँची पुलिस को घटनास्थल पर खून बिखरा मिला था। आस पास पूछताछ करने पर प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गोली चलने की आवाज पर वो बाहर निकले। तब एक कार दिखी जिसके अंदर गोली चली थी। फिर ड्राइवर सीट से एक लड़का नीचे उतरा जो घायल था। फिर पीछे सीट में जाकर बैठ गया। और उसके साथी कार चलाते ले गए।

घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने चेकिंग के दौरान मेकाहारा अस्पताल में इलाज कराते उसके दो मित्र मिले, जिन्हें हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पुलिस पूछताछ कर रही है। गोली लगने से घायल युवक भूपेंद्र ध्रुव उर्फ आर्या साहू बस्ती, पुरेना का रहवासी है।

See also  Government Jobs : छग स्वास्थ्य विभाग में निकली भर्ती… वेतन पौने 2 लाख तक… आवेदन की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर