congress president election-polling - थरूर पर खड़गे हावी, किस्मत मतपेटी में बंद
congress president election-polling - थरूर पर खड़गे हावी, किस्मत मतपेटी में बंद

विशेष संवादाता, रायपुर

कांग्रेस पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने के लिए वोटिंग खत्म हो गई है। प्रतिनिधि वोटरों को मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर में से किसी एक को चुनना है। अध्यक्ष पद के दोनों प्रत्याशियों में से कोई भी वोट मांगने रायपुर नहीं पहुंचा। हालांकि पार्टी नेताओं के मुताबिक फोन पर ही नेताओं से बातचीत हुई है। यहां संगठन का झुकाव मल्लिकार्जुन खड़गे की ओर दिख रहा है। प्रदेश के सभी 307 डेलीगेट्स में कुछ लोग मतदान कर चुके हैं, समाचार लिखे जाने तक बाकि के मतदान करने पहुंच रहे हैं। मतदान के दौरान प्रत्याशियों के अधिकृत प्रतिनिधि के अलावा किसी को बूथ के भीतर जाने की इजाजत नहीं दी गई।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करीब 11.10 बजे राजीव भवन पहुंचे और वोट किया। उसी दौरान मंत्री रविंद्र चौबे, कवासी लखमा, रुद्र कुमार गुरु, डॉ. शिव कुमार डहरिया, विधायक सत्यनारायण शर्मा, अंबिका सिंहदेव, ममता चंद्राकर आदि मंत्री विधायक भी प्रदेश पदाधिकारी भी मतदान किया। छत्तीसगढ़ के 307 डेलीगेट्स के लिए प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में बूथ बनाया गया था। जिसमें कुल 300 वोट पड़े। चुनाव अधिकारी सहित कुछ AICC डेलीगेट ने भी यहां वोट डाले। भारत जोड़ो यात्रा में शामिल लोगों के वोट कर्नाटक के वेल्लारी में डाले गए।अब मतपेटी दिल्ली ले जाई जाएगी।

See also  After RERA, The Top Builder In The Electricity Department- रेरा ने संपत्ति और अब बिजली विभाग ने बकाया के लिए घेरा

कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव में प्रत्याशी शशि थरूर के पोलिंग एजेंट विनय कुमार पावले, हरि प्रसाद कुशवाहा को बनाया गया है। दोनों सरगुजा क्षेत्र के रहने वाले हैं. थरूर का एजेंट नहीं था। इसलिए व्यवस्था बनाई गई और उन्हें दो पोलिंग एजेंट उपलब्ध करवाया गया। खड़गे की ओर से प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण सिंघानिया, महामंत्री अर्जुन तिवारी, अरुण सिसौदिया और सुमित्रा घृतलहरे को पोलिंग एजेंट बनाया गया था।