सेब पर हिमाचल में राजनीति; 70 रु में सेब खरीदकर 300 रुपए में बेच रहे हैं पीएम के दोस्त अडानी- कांग्रेस

टीआरपी डेस्क। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में पहली बार चुनाव लड़ रहे कांग्रेस नेता कुलदीप सिंह राठौड़ ने बीजेपी पर हमला बोला है। उन्होंने राज्य सरकार पर सेब उद्योग को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के जिन क्षेत्रों में सेब की खेती ज्यादा होती है, उन्हें नजरअंदाज किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार के राज में सेब उत्पादकों का पूरा शोषण हो रहा है। प्रधानमंत्री के उद्योगपति मित्र गौतम अडानी 70-72 रुपये प्रति किलो के हिसाब से सेब खरीदते हैं और उन्हें 250-300 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बेचते हैं।

कांग्रेसी नेता यहीं पर नहीं रूके उन्होंने कहा कि राज्य में सेब उद्योग 5,000 करोड़ रुपये का है, जिससे रोजगार भी पैदा होते हैं और राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूत करता है। कांग्रेस नेता ने कहा कि महामारी के दौरान यह एकमात्र जरिया था और इस पर आवश्यक ध्यान नहीं दिया गया।

See also  Dream11 Investment App: Dream11 ने बदला बिजनेस मॉडल, अब ₹10 से सोने में कर सकेंगे निवेश…

भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने सेब उत्पादक किसानों द्वारा उपयोग किए जाने वाले कीटनाशकों पर मिलने वाली सब्सिडी पर रोक लगा दी है। सेब के कार्टन पर अब 18 फीसदी जीएसटी लग रहा है।

बता दें कि कुलदीप सिंह राठौड़ पहली बार चुनावी मैदान में उतरने जा रहे हैं। वह हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वह ठियोग निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं, जो राज्य की सेब बेल्ट है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर