बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मनोज बाजपेयी की मां गीता देवी का निधन हो गया है। लंबी बीमारी की वजह से आज सुबह उन्होंने सुबह अंतिम सांस ली। बता दें कि गीता देवी पिछले काफी समय से उम्र संबंधी समस्याओं से पीड़ित थीं, जिसके बाद उनको दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पिछले काफी समय से उनकी इलाज चल रहा था, लेकिन आज सुबह उनकी हालत ज्यादा खराब हो गई और गुरुवार सुबह उन्होंने 80 साल की उम्र में अंतिम सांस ली।

मनोज बाजपेयी की मां के निधन की जानकारी अशोक पंडित ने ट्वीट के जरिए दी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा- ‘मनोज बाजयेपी आपकी आदरणीय मां के दुखद निधन पर आपके और आपके पूर परिवार को हमारी हार्दिक संवेदनाएं, ओम शांति’।

अपने माता-पिता के दिल के बेहद करीब थे मनोज

मनोज बाजपेयी ने एक पुराने इंटरव्यू में कहा था, ‘मैं अपने पेरेंट्स के बेहद करीब हूं। मेरे पेरेंट्स ने मेरी और मेरे भाई-बहन की पढ़ाई के लिए खूब संघर्ष किया है। उन्होंने अपने पसंदीदा एक्टर मनोज कुमार के नाम पर मेरा नाम मनोज रखा था।’

See also  Happy Birthday Prabhas : ठुकरा चुके हैं 6 हजार लड़कियों के शादी का प्रपोजल, अक्सर सामने आती हैं इस एक्ट्रेस के साथ अफेयर की खबरें