न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन वनडे और तीन टी20 के साथ-साथ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट मैचों के लिए बीसीसीआई की नई गठित सिलेक्शन कमिटी ने शुक्रवार को टीम की घोषणा कर दी है। बल्लेबाज केएल राहुल और अक्षर पटेल निजी कारणों से न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे और टी20 नहीं खेलेंगे। वहीं, रवींद्र जडेजा की वापसी टेस्ट टीम में हुई है। हालांकि, जडेजा की फिटनेस को अभी देखा जाएगा। उसके बाद ही उनके खेलने पर मुहर लगेगी।

बता दें कि भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ 18, 21 और 24 जनवरी को तीन वनडे मैच खेलेगी। उसके बाद 27, 29 जनवरी और एक फरवरी को तीन टी20 मैच होंगे। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज की शुरुआत नौ फरवरी को होगी। पहला टेस्ट नौ से 13 फरवरी तक नागपुर और दूसरा टेस्ट 17 से 21 फरवरी तक दिल्ली में खेला जाएगा। सीरीज के बाकी दो टेस्ट मैच एक मार्च और नौ मार्च से क्रमश: धर्मशाला और अहमदाबाद में खेले जाएंगे।

See also  IND vs AUS: भारत को 209 रनों से हरा ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड चैपिंयनशिप पर किया कब्जा

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 के लिए चुने गए पृथ्वी शॉ

रणजी ट्रॉफी में मुंबई के लिए असम के खिलाफ 379 रन की पारी खेलने वाले पृथ्वी शॉ की वापसी जुलाई 2021 के बाद टीम इंडिया में हुई है। उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए चुना गया है। शॉ ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी धमाकेदार प्रदर्शन किया था। रणजी ट्रॉफी में उनके तिहरे शतक के बाद बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने उनकी तारीफ की थी।

रोहित और विराट फिर टी20 टीम में नहीं

टी20 टीम में सीनियर खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली को फिर से नहीं चुना गया है। हार्दिक पांड्या ही न्यूजीलैंड के खिलाफ कप्तानी करेंगे। श्रीलंका के खिलाफ चोटिल होने वाले संजू सैमसन को भी टीम में नहीं रखा गया है। जितेश शर्मा उनकी जगह चुने गए। श्रीलंका के खिलाफ खराब प्रदर्शन करने वाले हर्षल पटेल को टीम से बाहर कर दिया गया है।

See also  ICC World Cup 2023: 5 अक्टूबर से ICC वर्ल्ड कप का आगाज, भारत-पाक इस दिन होंगे आमने-सामने

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम:

हार्दिक पांड्या (कप्तान), सूर्यकुमार यादव (उपकप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक , शिवम मावी, पृथ्वी शॉ, मुकेश कुमार।

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम:

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, ईशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, केएस भरत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), वॉशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक।

ऑस्ट्रेलिया के लिए पहले दो टेस्ट के लिए भारत की टीम:

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएस भरत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, मो. सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट, सूर्यकुमार यादव।